प्रधानमंत्री मोदी आज ट्रेनी आईएएस अधिकारियों के साथ करेंगे योग
मसूरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मसूरी दो दिवसीय दौरे तमाम कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। महज एक हफ्ते के भीतर पीएम मोदी का यह दूसरा उत्तराखंड दौरा है। पीएम मोदी लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के ट्रेनी अधिकारियों के साथ केंद्रीय विद्यालय के छात्राओं से मुलाकात करेंगे और उनके साथ योग करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री यहां ऑडिटोरियम का शिलान्यास करेंगे।

योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री दोपहर में संपूर्णानंद हॉल में ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे। जिसके बाद वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। गुरुवार को भी प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में ट्रेन आईएएस अधिकारियों से मुलाकात करके उन्हें संबोधित किया था। पीएम ने गुरुवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, वह यहां भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से जैलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचे थे, जहां से वह मसूरी के पोलो ग्राउंड में हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। जिसके बाद वह सड़क मार्ग से प्रशासनकि अकादमी पहुंचे थे।
अपने दौरे की शुरुआत पीएम ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया और उन्होंने यहां पौधारोपण भी किया। पीएम ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। अकादमी में तमाम सदस्यों से मुलाकात के बाद 92वें फाउंडेशन कोर्स के मौके पर प्रस्तुत सांस्कृति कार्यक्रम में भी पीएम ने हिस्सा लिया।
इसे भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश चुनाव से क्यों गायब हो गए असली मुद्दे, जानिए वजह?












Click it and Unblock the Notifications