PPC 2023: पीएम मोदी की 27 जनवरी को 'परीक्षा पर चर्चा', छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को करेंगे संबोधित

परीक्षा पर चर्चा का छठवां संस्करण 27 जनवरी को होगा। कार्यक्रम में पीएम मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे जुड़ेंगे।

PM Modi PPC 2023

Pariksha Pe Charcha 2023: पीएम मोदी की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम 27 जनवरी को आयोजित होने जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे जुड़कर उनसे बात करेंगे। पीएम की परीक्षा पर चर्चा का ये छठवां संस्करण होगा।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम (PM Modi PPC 2023) को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Minister Dharmendra Pradhan) ने मंगलवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को पीएम मोदी परीक्षा पर चर्चा के आगामी संस्करण आयोजित होगा। जिसमें छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ पीएम बातचीत करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम केंद्र सरकार के एक बड़े मिशन का हिस्सा है। इसका उद्देश्य युवाओं के लिए शिक्षा के प्रति तनाव मुक्त माहौल बनाना है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने परीक्षा पर चर्चा को लेकर एक ट्वीट में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों सभी से कार्यक्रम में शामिल होने के आह्वान किया। उन्होंने लिखा, "मैं सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और शिक्षकों से परीक्षा पर चर्चा 2023 से संबंधित गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान करता हूं। हम सामूहिक रूप से अपने छात्रों के लिए तनाव मुक्त वातावरण बनाने की दिशा में काम करें"।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों के साथ बातचीत करते हैं। उन्हें परीक्षा के तनाव से निपटने के तरीकों की सलाह देते हैं। पीएम मोदी छात्रों की शिक्षा और करियर लक्ष्यों से जुड़े सवाल भी करते हैं। इससे पहले पिछले साल पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के पांचवें संस्करण के दौरान दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विकलांग बच्चों के साथ बातचीत की थी।

Recommended Video

    CM शिवराज सिंह चौहान ने लिया ऐसा फैसला, BJP नेताओं पर ही गिरी गाज | वनइंडिया हिंदी *Politics

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+