PM Modi in Telangana: तेलंगाना को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, लोगों से बोले- आपके पास अवसर ही अवसर

Pm Modi Telangana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना को कई बड़ी सौगात दी। वारंगल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान भारी बारिश के बीच रोड शो भी किया। हजारों की संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना भी की। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने तेलंगाना के विकास कार्यों और अवसर को लेकर चर्चा की।

तेलंगाना के पास अवसर ही अवसर: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया भारत में investment के लिए आगे आ रही है। विकसित भारत को लेकर इतना उत्साह है, तब तेलंगाना के सामने अवसर ही अवसर हैं। पीएम मोदी ने कहा कि तेलुगू लोगों के सामर्थ्य ने हमेशा भारत के सामर्थ्य को बढ़ाया है। आज जब भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना है, तो उसमें भी तेलंगाना के लोगों की बड़ी भूमिका है।

pm modi telangana visit warangal

तेलंगाना को मिली कई सौगात
पीएम मोदी ने कहा कि 6100 करोड़ की सौगात से तेलंगाना के लोगों को बहुत फायदा होगा। पीएम मोदी 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेलवे वैगन विनिर्माण इकाई, काजीपेट की आधारशिला भी रखी इससे स्थानीय रोजगार सृजन में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए 3500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

आज का नया भारत युवा भारत है, Energy से भरा हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का नया भारत, युवा भारत है, Energy से भरा हुआ है। 21वीं सदी के इस तीसरे दशक में हमारे पास ये गोल्डन पीरियड आया है। हमें इस गोल्डन पीरियड के हर सेकेंड का पूरा इस्तेमाल करना है। देश का कोई भी कोना, तेज विकास की किसी भी संभावना से पीछे नहीं रहना चाहिए।

तेलंगाना को विकास और समृद्धि के लिए कई अवसर मिले
पीएम मोदी ने कहा कि जब पूरी दुनिया भारत में निवेश करना चाह रही है, तब विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए जबरदस्त उत्साह है, तो तेलंगाना को विकास और समृद्धि के लिए कई अवसर मिले हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पहले से कई गुना तेजी से काम हो रहा
पीएम मोदी ने कहा कि आज हर प्रकार के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पहले से कई गुना तेजी से काम हो रहा है। आज पूरे देश में हाइवे,एक्सप्रेस वे, इकोनॉमिक कॉरिडोर, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का जाल बिछ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+