नरेंद्र मोदी भूल जाते हैं कि वो प्रधानमंत्री हैं, राफेल डील पर चुप्पी क्यों: राहुल गांधी
पीएम ने कहा था कि भ्रष्टाचार पर आक्रमक होंगे, अब राफेल पर चुप क्यों है।
Recommended Video

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशान साधा। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मीडिया के सामने आए और पीएम मोदी से कई सवाल पूछे और आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मेरे सवालों का जवाब नहीं दिया। एक घंटे के भाषण में पीएम मोदी ने राफेल डील में हुई गड़बड़ियों पर कुछ नहीं बोला। राहुल ने कहा कि पीएम शहीदों की बात तो करते है लेकिन संसद में शहीदों को लेकर कुछ नहीं कहा। कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर भ्रष्टाचारियों की रक्षा करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने कहा राफेल डील में कुछ न कुछ गलत हुआ है
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी संसद में विपक्ष ने नेता की तरफ बात करते है। उनको ये याद होना चाहिए को वो प्रधानमंत्री हैं। पीएम ने कहा था कि भ्रष्टाचार पर आक्रमक होंगे, अब राफेल पर चुप क्यों है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम ने रोजगार पर विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दिया। किसानों की बात, सही दाम देने की बात, कर्जमाफी की बात नहीं की। राहुल गांधी ने कहा राफेल डील में कुछ न कुछ गलत हुआ है।

राष्ट्रीय हित एवं सुरक्षा के साथ सौदा करने का आरोप
राफेल विमान सौदे को लेकर मोदी सरकार पर कांग्रेस ने न सिर्फ हमला बोला है, बल्कि घोटाले का आरोप भी लगाया है। कांग्रेस ने मंगलवार को एनडीए सरकार पर राफेल लड़ाकू विमान सौदा कर राष्ट्रीय हित एवं सुरक्षा के साथ सौदा करने का आरोप लगाया और कहा कि इसमें घोटाले की बू आ रही है क्योंकि सौदे के लिए बातचीत में कोई पारदर्शिता नहीं है।

विपक्ष का जोरदार हंगामा
बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन से पहले विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच ही अपने भाषण की शुरुआत की, भाषण के दौरान विपक्षी सांसद नारेबाजी करते रहे।












Click it and Unblock the Notifications