पीएम मोदी ने लिखा Millets पर स्पेशल सॉन्ग, ग्रैमी सिंगर फाल्गुनी के साथ दी आवाज
पीएम मोदी ने मोटे अनाज के उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए एक गीत लिखा है। जिसे ग्रैमी सिंगर के साथ उन्होंने खुद आवाज दी।
PM Modi Song on Millets: ग्रैमी अवार्ड विजेता फाल्गुनी ने एक खास गीत को आवाज दी है। इस गीत में दूसरी आवाज खुद पीएम मोदी की है। इस खास गीत चर्चा का विषय इसलिए भी है क्योंकि पीएम पिछले कुछ वर्षों ने मोटे अनाज के उत्पादन करने वाले किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। ऐसे में अब पीएम ने मिलेट्स की कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए एक गीत भी लिख डाला।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बाजरा के लाभों को लेकर मिलेट्स पर खास गीत तैयार किया गया है। गीत का उद्देश्य मिलेट्स के प्रयोग को बढ़ावा देना है। इसे भारतीय-अमेरिकी ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायक फाल्गुनी शाह ने गाया है। गीत में पीएम मोदी की भी आवाज है। सॉन्ग को नाम दिया गया है- 'एबंडेंस ऑफ मिलेट्स'। गीत में मिलेट्स के प्रभाव को हाइलाइट किया गया है।

बता दें पिछले दिनों केंद्र सरकार ने मोटे अनाज को बढ़ावा देने के प्रयास किए। केंद्र सरकार ने बाजरा के खाने में प्रयोग के महत्व को देखते हुए वर्ष 2023 को 'अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष' के रूप में नामित किया। इस गीत को अंग्रेजी और हिंदी में लिखा गया है। जिसे फाल्गुनी अपने पति व सिंगर गौरव शाह के साथ जारी करेंगी।
सिंगर फाल्गुनी शाह ने अपने एल्बम "ए कलरफुल वर्ल्ड" के लिए 2022 में सर्वश्रेष्ठ बच्चों के एल्बम के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीता था। अपनी ग्रैमी जीत के बाद नई दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद बाजरा के बारे में एक गीत बनाने के लिए प्रेरित हुईं। इस साल की शुरुआत में फालू (फाल्गुनी शाह) को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक क्रिकेट मैच के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रदर्शन करने का अवसर मिला था।












Click it and Unblock the Notifications