लेबनान के बेरूत शहर में बम धमाके पर पीएम मोदी ने जाहिर किया दुख
नई दिल्ली। लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को बड़ा बम धमाका हुआ है, इस धमाके में अभी तक 78 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है, जबकि 4000 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बेरूत में हुए इस बम धमाके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है। पीएम मोदी ने बेरूत में हुए हमले पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं बेरूत शहर में हुए इतने बड़े हमले से हैरान और दुखी हूं, जिसमे इतने लोगो की जान चली गई है और काफी संपत्ति का नुकसान हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।
Recommended Video


बता दें कि बेरूत में मंगलवार को काफी तेज बम धमाका हुआ है। धमाके की वजह से शहर में कई जगहों पर इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। विस्फोट के बाद लेबनान के राष्ट्पति ने देश बेरूत में दो हफ्ते के लिए आपातकाल लागू कर दिया है, साथ ही उन्होने आपात परिस्थिति मे कैबिनटक की अहम बैठक भी बुलाई है। लेबना के प्रधानमंत्री हसन दिआब ने कहा कि बंदरगाह में 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट का विस्फोट हुआ है। यह विस्फोट बंदरगाह क्षेत्र में हुआ है, जहां से धुंआ निकलता दिख रहा था।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक ये धमाका बेरुत पोर्ट के पास हुआ है, लेकिन धमाके की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। मीडिया में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें घायल लोग अस्पताल में इलाज करवाते नजर आ रहे हैं। धमाके बाद बेरुत में स्थित भारतीय दूतावास ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। दूतावास ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बेरुत में दो बड़े धमाकों की खबर है। सभी को सलाह दी जाती है कि वो शांत रहें। अगर किसी भारतीय को जरूरत हो, तो वो दूतावास के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की 2005 में हत्या हो गई थी। इस मामले में अदालत के फैसले से ठीक पहले ये धमाका हुआ है। इस मामले में ईरान समर्थित हिज़बुल्लाह समूह के चार सदस्य आरोपी हैं। जिन्हें शुक्रवार को सजा सुनाई जानी है। वहीं दूसरी ओर लेबनान सिक्योरिटी चीफ का कहना है कि ये धमाका पोर्ट पर रखी किसी चीज में हुआ है। ये घटना बम ब्लास्ट से जुड़ी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications