VIDEO: पीएम मोदी ने दशहरे की स्पीच में सीरिया की इस बच्ची का किया था जिक्र

नई दिल्ली। दशहरे के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ के ऐशबाग में अपने भाषण के दौरान जिस सीरियाई बच्‍ची का जिक्र किया था, उसका वीडियो सामने आया है।

pm modi shared tale of this syrian child girl during dussehra speech. नई दिल्ली। दशहरे के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ के ऐशबाग में अपने भाषण के दौरान जिस सीरियाई बच्‍ची का जिक्र किया था, उसका वीडियो सामने आया है।

पीएम मोदी ने कहा था कि सीरिया की इस घायल बच्‍ची को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आतंकवाद कितना खतरनाक है। आतंकवाद को खत्‍म किए बगैर मानवता की रक्षा की कोई गारंटी नहीं है।

सीरिया में हुई हवाई बमबारी का शिकार हुई यह बच्‍ची अपने पिता से बिछड़ गई थी। इस वीडियो में बच्‍ची अपने जख्‍मों के दर्द को भूलकर अपने पिता को पुकार रही है। डॉक्‍टर बच्‍ची का इलाज कर रहे हैं लेकिन वह अपने पिता को रोते-रोते तलाश रही है।

सीरिया के तालबिसेह में बने इस वीडियो में साफ है कि यह मासूम बच्‍ची आतंकवाद का शिकार हुई है। मेडिकल वर्कर बच्‍ची के चेहरे और सिर पर लगे खून को पोछ रहे हैं लेकिन वह इसके बावजूद वह अपने पिता को लगातार बुला रही है। खबरों की मानें तो बच्‍ची को बाद में उसके पिता मिल गए थे।

आप भी देखें यह वीडियो -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+