Video: 'संस्कृत में क्रिकेट कमेंट्री'! पीएम मोदी ने शेयर किया अद्भुत नजारा, 'मन की बात' में भी जिक्र
नई दिल्ली, 04 अक्टूबर। भारत में संस्कृत भाषा का अपना अलग महत्व है। लेकिन वर्तमान में ये भाषा अब सिर्फ धर्म कर्म के कार्यों और धार्मिक पुस्तकों तक सिमट कर रह गई है। लेकिन बनारस में संस्कृत को लेकर कुछ ऐसा क्रेज दिखा जिसे देख प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी गंभीरता ने संज्ञान में लिया और इसकी चर्चा अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में भी की। यही नहीं पीएम ने इसका वीडियो भी शेयर किया। हालांकि उनकी ये बात एक साल पहले की है, जिसे एक वीडियो जरिए पीएम ने फिर से दोहाराई है। लेकिन इस बार जो वीडियो उन्होंने शेयर किया है वो भारत के एक दूसरे राज्य का है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले मन की बात में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने की बात की। इसके साथ उन्होंने बनारस में क्रिकेट कमेंट्री की एक वीडियो शेयर किया। जिसके बाद अब उन्हों ट्विटर एक और वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा, "यह देखकर खुशी होती है...इस प्रयास को करने वालों को बधाई। पिछले साल एक मन की बात कार्यक्रम के दौरान मैंने काशी में भी इसी तरह का प्रयास किया था। इसे भी साझा कर रहे हैं। दरअसल, पीएम ने इस वीडियो को रिशेयर किया है।
This is heartening to see…Congrats to those undertaking this effort.
During one of the #MannKiBaat programmes last year I had shared a similar effort in Kashi. Sharing that as well. https://t.co/bEmz0u4XvO https://t.co/A2ZdclTTR7
— Narendra Modi (@narendramodi) October 4, 2022
ये वीडियो पहले किसी @lakshmi narayana B.S के अकाउंट शेयर किया गया है। ये वीडियो बेंगलुरु है। जिसमें एक कॉलोनी में एक शख्स वीडियो रिकॉर्ड करते हुए क्रिकेट कमेंट्र कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो कि किस प्रकार धारा प्रवाह संस्कृत में कमेंट्री किए जा रहा है। इस दौरान शख्स वहीं एक मकान में दिखाई दे रही युवतियों से संस्कृत में बात करने का प्रयास करता है। वीडियो में उसने बताया इस कालोन में आसपास के लोग संस्कृत बोल और समझ सकते हैं। उसने ये भी कहा कि जो लोग क्रिकेट खेल रहे हैं उन्हें भी संस्कृत समझ आती है।
इस वीडियो के शेयर करते हुए पीएम ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की है। दरअसल, इस वीडियो को शेयर करने का उद्देश्य भारत की प्रीचीन भाषा जिसे वैदिक भाषा भी जानते हैं उसके प्रति लोगों में जागरुकता लाना है।












Click it and Unblock the Notifications