पीएम मोदी बोले-कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को दिया जा रहा है फ्री अनाज
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी के लिए कार्य करने वाले गैर लाभकारी संगठन अमेरिका-भारत सामरिक साझेदारी फोरम के तीसरे वार्षिक नेतृत्व शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कोरोना संकट में गरीबों की रक्षा के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से बताया। पीएम मोदी ने कहा कि, पिछले कुछ महीनों में भारत ने कोरोना के अलावा 2-2 चक्रवात, बाढ़ और टिड्डियों का हमला भी झेला है।

पीएम मोदी ने कहा कि, इस समय भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री में अनाज दिया जा रहा है। फ्री कुकिंग गैस 80 मिलियन लोगों को दिया जा रहा है। महामारी ने कई चीजों के प्रभावित किया है, लेकिन भारत के लोगों की आकांक्षाओं को यह प्रभावित नहीं कर सका है। पीएम मोदी ने कहा कि, आगे की राह देखते हुए, हमें अपना ध्यान अपनी क्षमताओं को बनाए रखने पर केंद्रित रखना चाहिए। गरीबों को सुरक्षित करना और अपने नागरिकों को भविष्य को मजबूत करना है।भारत को यही रास्ता अपना होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि, हालिया महीनों में काफी सारे सुधार हुए हैं। विश्व के सबसे बड़ें हाउसिंग प्रोग्राम पर काम जारी है। रेल, सड़क और एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाया जा रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काफी काम हो रहा है। हम बेहतरीन वित्तीय तकनीक का इस्तेमाल लोगों तक बैंकिंग, क्रेडिट, डिजिटल पेमेंट और इंश्योरेंस की सुविधा पहुंचाने के लिए कर रहे हैं। हमारा टैक्स सिस्टम पारदर्शी है।
पीएम मोदी ने कहा कि, इस महामारी ने दुनिया को दिखाया है कि ग्लोबल सप्लाई चैन को विकसित करने में केवल कॉस्ट ही नहीं बल्कि ट्रस्ट भी महत्वपूर्ण है। हमारे लेबर रिफॉर्म्स एम्प्लयॉर के ऊपर से कंप्लायंस का बोझ हटाएंगे और कर्मचारियों को सोशल सिक्यॉरिटी की सुविधा भी देंगे। 2019 में भारत में FDI फीसदी 20 फीसदी बढ़ा, ऐसा ऐसे वक्त में हुआ जब दुनिया में इसमें फीसदी की गिरावट देखी गई है। यह हमारी FDI स्कीम की सफलता को दिखाता है।












Click it and Unblock the Notifications