किसी भी धर्म-संप्रदाय के खिलाफ भेदभाव व हिंसा बर्दाश्त नहीं- पीएम
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए सरकार में धर्म या संप्रदाय के आधार पर भेदभाव किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी धर्म या संप्रदाय के खिलाफ हिंसा के लिए इस सरकार में कोई भी जगह नहीं है।[मोदी सरकार में देश का लोकतंत्र खतरे में है]

प्रधानमंत्री मोदी ने कह कि हमारी सरकार एक सक्रिय और जनता के लिए काम करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि हम विकास और सुधार के कामों पर अपना पूरा ध्यान दे रहे हैं। पीएम ने अपनी विदेश यात्राओं पर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं और वो मेरी विदेश यात्राओं पर निराधार झूठ और अफवाह फैला रहे हैं।
पीएम ने कहा कि पीएमओ सभी संवैधानिक संस्थाओं को बढ़ावा देती है। वहीं पीएम ने राहुल गांधी के सूट बूट की सरकार पर जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष आज भी अपनी हार को पचा नहीं पा रही है और सरकार पर बेकार के आरोप लगा रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि वह गरीबों के लिए हर स्तर पर काम करना चाहते हैं। भूमि अधिग्रहण बिल किसानों के बेहतर भविष्य का बिल है और इस कानून में किसानों और गरीबों के हित के लिए दिये गये हर बेहतर सुझाव को यह सरकार स्वीकार करने के लिए तैयार है।
पीएम ने यह भी साफ कर दिया है कि जीएसटी और भूमि अधिग्रहण बिल जल्द ही पास होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों ही कानूनों को पास होने में कुछ बस समय की बात बची रह गयी है। ये दोनों बिल पास होंगे बस कुछ ही समय की बात है।












Click it and Unblock the Notifications