'कड़ी टक्कर के लिए तैयार रहें...,' विपक्ष के हमलों के बीच PM मोदी ने नेताओं को दी सलाह

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं से कहा कि, उन्हें कड़ी टक्कर के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'बीजेपी जितनी अधिक उठेगी और सफल होगी, विपक्ष के हमले उतने ही अधिक होंगे।'

pm narendra modi

BJP Parliamentary Party Meet: संसद में जारी गतिरोध के बीच मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू हुई। पीएम नरेंद्र मोदी बैठक में शामिल होने के लिए संसद पुस्तकालय भवन पहुंचे। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताओं को "मजबूत लड़ाई" के लिए तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी जितनी अधिक उठेगी और सफल होगी, विपक्ष के हमले उतने ही अधिक होंगे।

पूर्वोत्तर राज्यों में बीजेपी की जीत पर पीएम मोदी को दी बधाई
बैठक में सबसे पहले बीजेपी सांसदों ने पीएम मोदी को पूर्वोत्तर राज्यों में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में तीन बड़ी जीत हासिल करने के लिए बधाई दी। पीएम मोदी को त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में पार्टी की जीत के लिए पार्टी नेताओं द्वारा सम्मानित किया गया जहां उनकी गठबंधन सरकार है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कहा कि, 'भाजपा जितना अधिक सफलता प्राप्त करेगी, दूसरी ओर से हमले उतने ही बढ़ेंगे। कड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा।'

संसद में गतिरोध के बीच पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं को दी सलाह
दरअसल, पीएम मोदी की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब संसद में गतिरोध बना हुआ है और विपक्ष अडानी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर जेपीसी की मांग कर रहा है और भाजपा ने प्रधानमंत्री का अपमान करने के लिए राहुल गांधी से माफी की मांग की है। जहां विपक्षी पार्टियां राहुल गांधी की लोकसभा से सांसद के रूप में अयोग्यता को लोकतंत्र पर हमला बता रही हैं, वहीं बीजेपी और एनडीए के सांसद कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर वीर सावरकर और ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं।

पीएम मोदी ने बैठक के दौरान पार्टी सांसदों से कहा कि दी वह नौ साल के दौरान सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएं और अपने-अपने क्षेत्रों में इनका प्रचार करें। उन्होंने कहा कि 15 मई से 15 जून तक सभी सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचे, और जनता की सुनें। दरअसल, यह बैठक ऐसे में समय में हुई है, जब एक तरफ बीजेपी के सामने लोकसभा का चुनाव है, और दूसरी ओर संसद में विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। ऐसे में पार्टी हर कदम बुरी रणनीति के साथ आगे बढ़ा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+