ट्रिपल तलाक: पीएम मोदी ने फैसले को बताया ऐतिहासिक, कहा- मुस्लिम महिलाओं को मिलेगा बराबरी का हक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसले को ऐतिहासिक करार दिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि इस फैसले से मुस्लिम महिलाओं को बराबरी का हक मिलेगा।
नई दिल्ली। ट्रिपल तलाक पर सर्वोच्च अदालत के फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक बताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि इस फैसले से मुस्लिम महिलाओं को बराबरी का हक मिलेगा। ये फैसला महिला सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम है।
ट्रिपल तलाक पर फैसला, पीएम मोदी ने किया ट्वीट
देश की सर्वोच्च अदालत ने तीन तलाक के मुद्दे पर अहम फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायधीश जे.एस. खेहर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जजों की बेंच में से 3 जजों ने इसे असंवैधानिक बताया है। कोर्ट ने तीन तलाक को अवैध करार देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार 6 महीने के अंदर संसद में इसको लेकर कानून बनाए। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसले को ऐतिहासिक करार दिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि इस फैसले से मुस्लिम महिलाओं को बराबरी का हक मिलेगा। ये फैसला महिला सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम है।
Recommended Video

ट्रिपल तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि ये फैसला मुस्लिम महिलाओं के लिए स्वाभिमान पूर्ण और समानता के एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की ओर से मुस्लिम महिलाओं के पक्ष को विवेकपूर्ण और न्यायपूर्ण तरीके से सर्वोच्च अदालत के सामने रखने के लिए धन्यवाद दिया। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि सर्वोच्च अदालत ने ट्रिपल तलाक को असंवैधानिक घोषित कर मुस्लिम महिलाओं को समानता और आत्मसम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications