किसान आंदोलन के बीच' मन की बात' कार्यक्रम में कृषि को लेकर पीएम ने कही बड़ी बात, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली। PM Modi Mann ki Baat प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में किसान आंदोलन और 26 जनवरी को हुई हिंसक घटना दोनों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में खेती को आधुनिक बनाने की बात पर जोर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार कृषि को आधुनिक बनाने और इस दिशा में कई अहम कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है, आगे भी सरकार के ये प्रयास जारी रहेंगे। आपको बता दें कि पीएम मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम का 73वें एडिशन को संबोधित कर रहे थे।

Recommended Video

      Mann Ki Baat में बोले PM Narendra Modi,National flag का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ |वनइंडिया हिंदी
      Narendra Modi

      किसानों की समस्या का समाधान निकालने को तैयार हैं- पीएम मोदी

      किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी के द्वारा कही गई ये बात इस ओर इशारा करती है कि सरकार कृषि कानूनों को लेकर किसानों की उस मांग को तो नहीं मानेगी, जो किसान कृषि कानून को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि पीएम मोदी ने एक दिन पहले सर्वदलीय मीटिंग में ये जरूर कहा था कि किसानों के लिए अभी भी बातचीत के रास्ते खुले हैं, हम किसानों की समस्या का समाधान निकालने के लिए अभी भी तैयार हैं।

      26 जनवरी की घटना से देश दुखी हुआ है- पीएम मोदी

      पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में 26 जनवरी की घटना को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+