CSIR की सालाना मीटिंग में बोले PM मोदी, हमारे वैज्ञानिकों ने 'मेक इन इंडिया' के तहत बनाई वैक्सीन

नई दिल्ली, जून 4। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को काउंसिल ऑफ़ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) की सालाना बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने 'मेक इन इंडिया' के तहत कोरोना वैक्सीन के निर्माण को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों की तारीफ की। पीएम ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और हेल्थ वर्कर्स ने विपरीत परिस्थितियों में जो काम किया है वो वाकई सराहनीय है। पीएम ने इसके साथ-साथ पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मियों और सभी कोरोना योद्धाओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कई लोगों की जान बचाने के लिए देश उनका सदा आभारी रहेगा।

Recommended Video

    CSIR Society Meeting: PM Modi ने की CSIR Society के साथ बैठक, जानें क्या क्या बोले? |वनइंडिया हिंदी
    Narendra Modi

    दुनिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं हमारे वैज्ञानिक- PM

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना एक वैश्विक महामारी है और इस महामारी से लड़ने में हमारे देश के वैज्ञानिकों ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। पीएम ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है, जब जब मानवता पर कोई बड़ा संकट आया है तो विज्ञान ने और बेहतर भविष्य के रास्ते तैयार कर दिए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पिछली शताब्दी में जब विदेशों में कोई नया एक्सपेरिमेंट होता था तो भारत के वैज्ञानिकों तक उसे पहुंचने में कई साल लग जाते थे, लेकिन आज के समय में हमारे वैज्ञानिक दुनिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक दुनिया के साथ उसी गति से काम कर रहे हैं।

    आज हर क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर और सशक्त बनना चाहता है- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया को कोरोना की लड़ाई में ना सिर्फ मदद कर रहा है बल्कि रास्ता भी दिखा रहा है। पीएम ने कहा कि हम सॉफ्टवेयर से लेकर सैटेलाइट तक, दूसरे देशों के विकास को भी गति दे रहे हैं, दुनिया के विकास में प्रमुख इंजन की भूमिका निभा रहे हैं। पीएम ने कहा कि आज भारत एग्रीकल्चर से एस्ट्रॉनॉमी तक, वैक्सीन से वर्चुअल रियलिटी तक, बायोटेक्नालजी से लेकर बैटरी टेक्नालजीज तक, हर दिशा में आत्मनिर्भर और सशक्त बनना चाहता है। पीएम ने कहा कि भले ही कोरोना की वजह से इस संकल्प को हासिल करने में हमारी रफ्तार धीमी हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+