सर्वदलीय बैठक में पीएम के बयान पर PMO की सफाई, बयान पर विवाद खड़ा करने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

नई दिल्ली: चीन सीमा विवाद को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया। जिस पर अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सफाई दी है। साथ ही इस तरह के विवाद को सेना का मनोबल गिराने वाला बताया है। PMO के मुताबिक 'कोई भारतीय क्षेत्र में नहीं घुसा और न ही किसी ने भारतीय चौकी पर कब्जा किया' वाला बयान भारतीय सेना की वीरता के हालात से जुड़ा है। PMO ने साफ किया कि भारत सरकार LAC पर किसी भी तरह के बदलाव की अनुमति नहीं देगी। इसके साथ ही भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए भारतीय सेना हर जरूरी कदम उठाएगी।

Recommended Video

    India China Dispute: PM Modi के बयान पर विपक्ष ने साधा निशाना, PMO ने दी सफाई | वनइंडिया हिंदी
    modi

    PMO के मुताबिक पीएम मोदी ने बैठक में साफ किया कि एलएसी को स्थानांतरित करने के किसी भी प्रयास का भारत दृढ़ता से जवाब देगा। पीएम मोदी ने कहा कि लद्दाख में जिन लोगों ने हमारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की, उन्हें हमारे जवानों ने बहादुरी से सबक सिखाया है। उन्होंने सभी दलों को आश्वस्त करते हुए कहा कि देश की सेना सीमा की रक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पीएम मोदी के मुताबिक भारतीय क्षेत्र देश के नक्शे में स्पष्ट है। ऐसे में सरकार उसकी रक्षा के लिए दृढ़ता से लगी हुई है।

    सर्वदलीय बैठक में ये भी बताया गया कि कैसे पिछले 60 सालों में 43 हजार वर्ग किलोमीटर से ज्यादा की भूमि पर कब्जा हुआ है और ये किसने किया ये सभी को पता है। PMO के मुताबिक देश के बहादुर जवान सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनका मनोबल कम करने के लिए अनावश्यक रूप से विवाद खड़ा किया जा रहा है। भारत सरकार के मुताबिक उन्हें विश्वास है कि इस मुश्किल वक्त में देश का हर नागरिक सरकार के साथ खड़ा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+