Gujarat Assembly Election 2017: पीएम मोदी ने कहा- हाफिज सईद की रिहाई पर कांग्रेस ने बजाई ताली

भुज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 4 रैलियां कीं। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने यह रैलियां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 'हगप्लोमेसी' वाले ट्वीट के बाद की। इस दौरान मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मुंबई के 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की रिहाई पर तालियां बजाई थीं। इस दौरान उन्होंने यह भी पूछा कि डोकलाम विवाद के राहुल गांधी ने चीनी राजदूत को गले क्यों लगाया था? प्रधानमंत्री ने तेज हमला करते हुए कहा कि आप चीनी राजदूत को गले लगाते समय खुश थे, आप हाफिज सईद की रिहाई पर ताली बजा रहे हैं, आप भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का सम्मान नहीं कर सकते लेकिन आपने इसके बारे में क्यों बात की? आप अभी भी चुप रह सकते थे।

Gujarat Assembly Election 2017: पीएम मोदी ने कहा- हाफिज सईद की रिहाई पर कांग्रेस ने बजाई ताल

पाकिस्तानी अदालत के आदेश पर हाफिज सईद के रिहा होने के तुरंत बाद, राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया था, 'नरेंद्रभाई, बात नहीं बनी। आतंक मास्टरमाइंड छूट गया।' भारत पर 26/11 और उरी में हमला हुआ था। आप देख सकते हैं कि भारत ने दोनों हमलों के कैसा मद्देनजर जवाब दिया था। यह उनकी सरकार और हमारे बीच अंतर को बताता है।

उन्होंने कहा," उन्होंने उरी में हमारे सैनिकों को मार डाला, हमारे सैनिक उनके इलाके में चले गए, सर्जिकल स्ट्राइक की और वापस आ गए।। अगले दिन एक अखबार ने कहा कि उन्होंने (पाकिस्तान में) ट्रकों में शवों को भरा था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+