PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल
PM Modi Viral Photo: सोशल मीडिया पर आज सुबह से एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi एक छोटे बच्चे को अपनी गोद में बैठाकर स्नेहपूर्वक खेलते नजर आ रहे हैं। इस भावुक और सहज क्षण ने लोगों का ध्यान खींच लिया है, और हर कोई जानना चाहता था कि आखिर यह नन्हा बच्चा कौन है, जिसे देश के सबसे प्रभावशाली नेता के इतने करीब आने का अवसर मिला।
कौन है आज का छोटा हीरो?
प्रधानमंत्री की गोद में नजर आ रहे बच्चे का नाम OMy है, जो केरल के प्रसिद्ध अभिनेता और भाजपा से जुड़े नेता Krishna Kumar का पोता है। कृष्ण कुमार मलयालम सिनेमा में एक जाना-पहचाना नाम हैं और हाल के वर्षों में राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। Omy की मां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्या कृष्णा है। इस मुलाकात के दौरान उनका पूरा परिवार भी प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचा था।

पीएम मोदी से मिला पूरा परिवार
इस खास अवसर पर कृष्ण कुमार अपनी पत्नी सिंधु कृष्णा, चारों बेटियों-अहाना, दिव्या, ईशानी और हँसिका-और दामाद अश्विन के साथ प्रधानमंत्री से मिले। मुलाकात का माहौल बेहद आत्मीय और पारिवारिक रहा, जिसका सबसे प्यारा दृश्य वही था जब प्रधानमंत्री मोदी छोटे OMy के साथ खेलते नजर आए।
फोटो ने जीता लोगों का दिल
इस तस्वीर ने न केवल राजनीतिक बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से भी लोगों को प्रभावित किया है। कई लोगों ने इसे "परिवार जैसा अपनापन" बताया। इस दृश्य को देखकर यह भावना भी उभरकर सामने आई कि प्रधानमंत्री केवल एक नेता नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के परिवार का हिस्सा हैं।
सोशल मीडिया पर लोग बच्चे पर उड़ा रहे प्यार
तस्वीर के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। लोग OMy को "आज का हीरो" बता रहे हैं और इस पल को सादगी, स्नेह और भारतीय पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक मान रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications