बेंगलुरू में पीएम मोदी रविवार को करेंगे दूसरा रोड शो, इन सड़कों पर आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

PM Modi's roadshow in Bengaluru : बेंगलुरू में पीएम मोदी रविवार को करेंगे दूसरा रोड शो, इन सड़कों पर आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

pm

PM Modi's roadshow in Bengaluru: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राजधानी बेंगलुरू में दूसरा रोड शो करने वाले हैं। पीएम मोदी बेंगलुरू में लगातार दूसरे दिन रोड शो करने वाले हैं। जिसके चलते रविवार यानी 7 मई को बेंगलुरू शहर की ट्रैफिक पुलिस ने शहर की 18 सड़कों पर आवाजाही पर रोक लगा दी है।प्रधानमंत्री का ये मेगा रोड शो मोदी सुबह 10 बजे से 11.30 बजे के बीच होगा। ये रोड शो पीएम मोदी सेंट्रल बेंगलुरू में करने वाले हैं।

सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक इन सड़कों पर जानें से बचें

रविवार को मोदी का रोड शो महादेवपुरा, केआर पुरम, सीवी रमन नगर, शिवाजीनगर और शांति नगर विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरा रोड शो रविवार को करेंगे ये 18 किलोमीटर का रोड शो होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में 26 किलोमीटर लंबा रोड शो किया।ये रोड शो ब्रिगेड मिलेनियम जेपी नगर 7वें चरण में और जयनगर के कई हिस्सों से होकर गुजरा। पीएम का काफिला मैसूर सर्कल पहुंचने से पहले साउथ एंड सर्कल, माधवराव सर्कल और डोड्डा गणपति मंदिर जंक्शन से होकर भी गुजरा। बेंगलुरू के लोगों ने पीएम मोदी का भव्‍य स्‍वागत किया।

दो रोड शो 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटों को मजबूत करने के भाजपा के आखिरी प्रयास का हिस्सा हैं। पहले ये रोड शो एक दिन में ही होने वाला था लेकिन बेंगलुरू के लोगों और रविवार नीट परीक्षा देने वाले छात्रों को पीएम मोदी के रोड शो के कारण तकलीफ ना हो इसके लिए पीएम मोदी ने बेंगलुरू में अपना ये रोड शो एक दिन के बजाय दो दिन में तब्दील कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+