मोदी के 'मन की बात' से मालामाल हुआ आकाशवाणी, कमाए इतने करोड़ रुपए
पीएम मोदी का रेडियो शो मन की बात कार्यक्रम बना आकाशवाणी के लिए वरदान, करोड़ों की हुई कमाई।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के लिए जाने जाते हैं, इसके लिए वह तमाम कार्यक्रमों, सोशल मीडिया और रेडियो जैसे माध्यमों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन सब तमाम माध्यमों में रेडियो पीएम मोदी के लिए जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का सबसे बड़ा जरिया बना। पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को जनता से मन की बात कार्यक्रम के जरिए बात करते हैं।

10 करोड़ रुपए की हुई कमाई
प्रधानमंत्री मन की बात के कार्यक्रम के जरिए देशभर की जनता से अलग-अलग मुद्दों पर बात करते है, इस दौरान वह तमाम श्रोताओं के पत्र को पढ़ते हैं, कई श्रोताओं की समस्या और उनके सुझाव को भी ऑडियो के जरिए सुनते हैं। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के चलते ना सिर्फ लोगों को बल्कि आकाशवाणी को भी काफी लाभ हुआ है। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के चलते इसपर आने वाले एड की कीमत बढ़ी है, जिसके चलते आकाशवाणी को पिछले दो साल में 10 करोड़ रुपए की कमाई हुई है।
Recommended Video


हर साल बढ़ रही है कमाई
सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बुधवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में बोलते हुए कहा कि ऑल इंडिया रेडियो को पीएम मोदी के मन की बात के कार्यक्रम के चलते 2015-16 में कुल 4.78 करोड़ रुपए की कमाई हुई है, जबकि 2015-16 में यह कमाई बढ़कर 5.19 करोड़ तक पहुंच गई है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत अक्टूबर 2014 से की थी, जिसके जरिए वह लोगों से संवाद स्थापित करते हैं और लाखों लोग उन्हें रेडियों पर सुनते हैं।

99 फीसदी देश के लोगों तक पहुंचता है
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में को बड़ी संख्या में लोग सुनते हैं, लेकिन सरकार का दावा है कि यह कार्यक्रम देश के 99 फीसदी लोगों तक पहुंचता है। यही वजह है कि इस कार्यक्रम में आने वाले एड की कीमतें काफी ज्यादा होती है। देशभर में लोगों के बीच पहुंच होने की वजह इस कार्यक्रम में देश की बड़ी कंपनियां अपना प्रचार कराना चाहती हैं।

कई भाषाओं में होता कार्यक्रम का प्रसारण
मन की बात कार्यक्रम लोगों के बीच जिस तरह से लोकप्रिय हुआ है, उसे देखते हुए सरकार अब इस रेडियों शो दुनियाभर में पहुंचाने का फैसला लिया है और इस कार्यक्रम को विदशों में भी प्रसारित किया जाता है। पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के तमाम अहम मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। इस कार्यक्रम को 18 भाषाओं के अलावा 33 बोलियों में प्रसारण किया जाता है। इसके अलावा इस कार्यक्रम को हिंदी के अलावा अंग्रेजी में भी प्रसारित किया जाता है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications