हरिद्वार में बड़ी सादगी के साथ गंगा जी में विसर्जित की गईं पीएम मोदी की मां हीराबेन की अस्थियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई शनिवार को अपनी दिवंगत मां हीराबेन की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे और उन्होंने वैदिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना के बाद मां की अस्थियां वीआईपी घाट पर विसर्जित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित की गईं। पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी अपनी दिवंगत मां की अस्थियां लेकर हरिद्वार शनिवार को पहुंचे थे और उन्होंने हरिद्वार में गंगा जी में पहले विधि विधान से पूजा अर्चना की उसके बाद नम आंखों से अपनी मां हीराबेन की अस्थियों को गंगा जी में प्रवाहित किया।
पीएम मोदी की दिवंगत मां की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार के वीआईपी घाट पर वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ प्रवाहित की गई। याद रहे पीएम मोदी ने अपनी मां का अंतिम संस्कार बड़ी सादगी के साथ आम नागरिक की भांति किया था, ठीक वैसे ही उनके छोटे भाई ने शनिवार को दिवंगत मां हीराबेन की अस्थियां भी बिना किसी ताम-झाम के गंगा जी में विर्सजित की। पीएम मोदी के भाई वहां अस्थ्यिां लेकर पहुंचे इसकी जानकारी ना ही जिला प्रशासन को दी गई और ना ही भाजपा के किसी कार्यकर्ता या नेता को दी गई।
पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी अपनी मां हीराबेन की अस्थियां विसर्जित कर शनिवार को ही वापस लौट गए। याद रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 वर्षीय मां हीराबेन का निधन 30 दिसंबर 2022 की रात अहमदाबाद के अस्पताल में हुआ था।
हीराबेन को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के साथ अस्पताल में एडमिट किया गया था और 30 दिसंबर के तड़के उनका निधन हो गया। मां की मौत के बाद पीएम मोदी तुरंत अहमदाबाद पहुंचे और बड़ी ही सादगी से बिना किसी वीआईपी अरेंजमेंट के सामान्य नागरिक की तरह अपनी मां की अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट पहुंचे और अपनी मां के पार्थिक शरीर को मुख्गानि देकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी।












Click it and Unblock the Notifications