पीएम नरेंद्र मोदी ने की ‘आधार’ परियोजना की समीक्षा
नई दिल्ली। पीएम मोदी के नए-नए फैसलों में वे निर्णय भी प्राथमिकता पर हैं जिसकी नींव पिछली सरकार के कार्यकाल में रखी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधार परियोजना की प्रगति की समीक्षा की है।

योजना पर माना जा रहा है कि उन्होंने इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सब्सिडी वाली योजनाओं के आधार आधारित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण की बहाली के लिए किए जाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। कहा गया कि इससे सरकारी अधिकारियों की हाजिरी पर नजर रखने में भी मदद मिलेगी।
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहे व आधार आधारित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण की बहाली की संभावना पर गंभीरता से विचार किया गया।
पढ़ें- मोदी ऑन रेडियो
सूत्रों से सामने आया है कि सरकार 14 सितंबर को सरकारी अधिकारियों के लिए ‘आधार' से जुड़ी हाजिरी प्रणाली का भी परीक्षण करेगी। इस बैठक में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के महानिदेशक विजय एस मदान भी थे।
इस बैठक में ‘आधार' परियोजना की प्रगति, खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार में, का भी जायजा लिया गया। आंकड़ों पर गौर करें तो अभी देश भर में 66.99 करोड़ ‘आधार' संख्या आवंटित कर दी गई हैं। यूपी में करीब 4.62 करोड़ व बिहार में 1.41 करोड़ ‘आधार' संख्या ही जारी की जा सकी है।












Click it and Unblock the Notifications