मोदी ने गांधी परिवार को दिया एक और झटका, सोनिया को हटाकर बनें मुखिया
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बाद फिर से गांधी परिवार और कांग्रेस को झटका दिया है। मोदी ने सोनिया गांधी को उनके पद से हटाते हुए खुद मुखिया बन गए हैं। हम बात कर रहे हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस आयोजन कमेटी की। इस कमेटी में मोदी को चीफ पद पर बिठाया है। मोदी ने राजनीतिक रूप से एक अहम कदम उठाते हुए जवाहरलाल नेहरु की 125वीं जयंती मनाने के लिए गठित राष्ट्रीय समिति का पुनर्गठन किया।

आपको बता दें कि इस समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे, लेकिन अब इस कमेटी के पुनर्गठन के मोदी इसकी अध्यक्षता करेंगे। मोदी के साथ-साथ इस कमेटी में गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे और करण सिंह सरीखे कांग्रेस के नेताओं को जगह दी गई है, लेकिन गांधी परिवार का एक भी शख्स इसमें शामिल नहीं किया गया।
इस कमेटी में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष आजाद, लोकसभा में कांग्रेस के नेता खड़गे समिति के सदस्य होंगे। गौरतलब है कि यूपीए सरकार ने इस समिति का गठन किया था और तब मनमोहन सिंह समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। उनके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस कमेटी में शामिल थी, लेकिन इस बार उन्हें इस कमेटी में जगह नहीं दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications