लोकसभा में PM मोदी ने याद दिलाया नेहरू का बयान, कहा-उनको लोगों की क्षमता पर भरोसा नहीं था
Parliament PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 'धन्यवाद प्रस्ताव' का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को कई मुद्दों पर घेरा। यहां तक पीएम मोदी ने दावा करते हुए कहा कि अगले चुनाव में भी विपक्ष, विपक्ष की जगह ही बैठेगा।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बयान को भी याद दिलाया, जिसमें पूर्व पीएम नेहरू ने कहा था कि भारत में कड़ी मेहनत करने की आदत नहीं है।

'कांग्रेस ने देश की क्षमता पर भरोसा नहीं किया'
लोकसभा में 'धन्यवाद प्रस्ताव' पर बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस की मानसिकता है कि उसने कभी देश की क्षमता पर भरोसा नहीं किया। मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर कभी विश्वास नहीं किया। वे अपने आप को शासक मानते रहे और जनता को कमतर आंकते रहे।"
उन्होंने तत्कालीन पीएम जवाहरलाल नेहरू का एक बयान पढ़ा, जिसमें नेहरू ने अपने भाषण में कहा- 'यूरोपीय, अमेरिकियों की तुलना में भारत में कड़ी मेहनत करने की आदत नहीं है।'
नेहरू के बयान को पढ़कर जानिए क्या बोले मोदी?
PM मोदी ने कहा, "15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री नेहरू ने कहा था कि "हिंदुस्तान में काफी मेहनत करने की आदत आमतौर पर नहीं है। हम इतना काम नहीं करते जितना विदेशी देशों के लोग करते हैं। यह ना समझिए वे देश कोई जादू से खुशहाल हो गए हैं वे अक्ल और मेहनत से खुशहाल हुए हैं"। नेहरू जी कि भारतीयों के प्रति सोच थी की भारतीय कम अक्ल के लोग होते हैं।"
पीएम मोदी ने कहा कि इसका मतलब है कि नेहरू जी सोचते थे कि भारतीय आलसी और कम बुद्धिमान हैं।आज कांग्रेस के लोगों को देखकर ऐसा लगता है कि इंदिरा जी देश की जनता का सही आकलन नहीं कर पाईं लेकिन कांग्रेस का बिल्कुल सही आकलन किया।
PM मोदी ने कहा, "जिन उपलब्धियों का देश लंबे समय से इंतजार कर रहा था वे सारे काम हमने दूसरे कार्यकाल में पूरे होते देखे। हम सबने 370 खत्म होते देखा... नारी शक्ति वंदन अधिनियम दूसरे कार्यकाल में कानून बना। अंतरिक्ष से लेकर ओलम्पिक तक, सशस्त्र बलों से संसद तक नारी शक्ति के सामर्थ्य की गूंज उठ रही है।"
तीसरा कार्यकाल अब ज्यादा दूर नहीं- मोदी
पीएम मोदी ने दाने के साथ कहा, "हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल अब ज्यादा दूर नहीं है। सिर्फ 100-125 दिन बाकी हैं। मैं संख्याओं पर नहीं जाता लेकिन मैं देश का मूड देख सकता हूं। इससे NDA 400 के पार पहुंच जाएगी और भाजपा को 370 सीटें जरूर मिलेंगी। तीसरा कार्यकाल बहुत बड़े फैसले लेने वाला होगा।"












Click it and Unblock the Notifications