डोनाल्ड ट्रंप के Thank You पर पीएम मोदी ने दिया जवाब, लिखा- कोरोना के खिलाफ मिलकर जीतेंगे जंग
नई दिल्ली। भारत द्वारा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा अमेरिका को भेजने की मंजूरी देने का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वागत किया। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि इस फैसले के लिए भारत और भारत के लोगों को धन्यवाद देते हैं। चुनौतीपूर्ण समय में दोस्तों के बीच करीबी सहयोग की जरूरत होती है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप के इस ट्वीट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है।
Recommended Video

अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्वीट पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'मैं आपसे पूरी तरह से सहमत हूं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, ऐसे वक्त में ही दोस्त करीब आते हैं। भारत-अमेरिका की साझेदारी पहले से ज्यादा मज़बूत है। भारत कोरोना के खिलाफ मानवता की लड़ाई में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। हम इसे एक साथ जीतेंगे।'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि आपके मजबूत नेतृत्व से न सिर्फ भारत को बल्कि इससे चुनौती से लड़ रही मानवता को भी मदद मिलेगी। सके पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को मलेरिया की दवा पर अपने रुख को बदल लिया। ट्रंप ने हाइड्राक्सीक्लोरोक्विन पर मोदी सरकार के रुख का समर्थन किया है। इसके अलावा जिस तरह से भारत कोविड-19 महामारी से निबट रहा है, उसकी भी ट्रंप ने जमकर सराहना की।
ट्रंप ने कहा, 'मैं लाखों दवाईयां खरीद ली हैं 29 मिलियन से ज्यादा खुराक खरीदी गई हैं। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और अब भारत से कई खुराकों की आपूर्ति होगी। मैंने उनसे कहा कि क्या वह इसे रिलीज करेंगे? वह बहुत महान हैं और वास्तव में अच्छे हैं।' इसके बाद ट्रंप ने आगे कहा, 'उन्होंने इस दवा को इसलिए रोका था क्योंकि उन्हें भारत के लिए भी इसकी जरूरत थी। बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications