'हमारे भ्रष्टाचार की किताबें कोई खोले नहीं', कोर्ट पहुंचे विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना
हैदराबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कोर्ट पहुंचे राजनीतिक दलों पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की किताब ना खुले इसके लिए अदालत गए, वहां से भी झटका मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दक्षिण भारत दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने तेलंगाना के हैदराबाद में सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा 11300 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा।
परिवारवाद पर पीएम का हमला
पीएम मोदी ने कहा, "कुछ मुट्ठीभर लोग विकास कार्यों से बौखलाए हैं, ऐसे लोग जो परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को पोषित करते रहे, उन्हें काम करने वाले लोगों से परेशानी हो रही है। इन्हें देश, समाज के भले से कोई लेनादेना नहीं है। इन्हें सिर्फ अपने कुंबे को फलता-फूलता देखना पसंद है। तेलंगाना को ऐसे लोगों से सतर्क रहना जरूरी है।"
विपक्ष पर साधा निशाना
वहीं कोर्ट पहुंचने राजनीतिक दलों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि इनके तीन मतलब सत्य थे, पहला इनके ही परिवार की जय-जयकार हो, दूसरा करप्शन का पैसा इनके पास आता रहे और तीसरा जो पैसे गरीब के लिए भेजे जाते थे वह पैसे इनके भ्रष्ट ईको सिस्टम के अंदर बांटने में काम आ जाए।
कोर्ट पहुंचे दलों पर पीएम का बड़ा बयान
पीएम मोदी ने कहा कि ये तिलमिलाए हुए हैं, बौखलाहट में कुछ भी किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ऐसे कई राजनीतिक दल कोर्ट पहुंच कि हमें सुरक्षा दो कि हमारे भ्रष्टाचार की किताबें कोई खोले नहीं, कोर्ट ने वहां भी उन्हें झटका दे दिया।
SC ने याचिका की खारिज
बता दें कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों के मनमाने इस्तेमाल का आरोप लगाने वाले कुछ राजनीतिक दलों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कांग्रेस के नेतृत्व में 14 राजनीतिक दलों ने अदालत में एक याचिका दायर की थी, जिसको सुप्रीम कोर्ट ने सुनने से इनकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications