पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक,वेंटिलेटर पर रखा गया, एम्स पहुंचे पीएम मोदी

नई दिल्ली। लंबे वक्त से एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी की हालात नाजुक बताई जा रही है। कल से उनकी स्थिति बिगड़ गई है, लेकिन स्थिर है। एम्स में उन्हें वेटिंलेटर पर रखा ग या है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजरें बनाए हुए हैं।

PM Modi reaches AIIMS to meet Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee.
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबियत के बारे में जानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स पहुंचे। पीएम मोदी से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी एम्स पहुंचीं। पीएम मोदी एम्स में करीब 45 मिनट तक रूके। उन्होंने पीएम की स्थिति को लेकर डॉक्टरों से भी बात की।

वहीं कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हालत जानने एम्स पहुंचे।

आपको बता दें कि अटल बिहारी वायपेयी लंबे वक्त से बीमार हैं। उन्हें जून में एम्स में दाखिल किया गया था। उन्हें किडनी और हृदय संबंधी संक्रमण होने की बात सामने आ रही है। डॉक्टरों के मुताबिक पिछले 24 घंटों से उनकी सेहत लगातार गिर रही है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा बीजेपी सांसद और अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा भी उनसे मिलने पहुंचे। एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक पिछले 24 घंटे से वाजपेयी के शरीर में इंफेक्शन का स्तर बढ़ गया है, जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+