कैबिनेट बैठकों के बीच अरुण जेटली से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, मंत्री पद को लेकर चर्चा
नई दिल्ली। 30 मई को शपथ ग्रहण समारोह से पहले एनडीए नेताओं के बीच कैबिनेट गठन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बीच 4 घंटे तक लंबी बैठक हुई। वहीं इस बीच प्रधानमंत्री आज वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ मुलाकात करने पहुंचे। लगातार कैबिनेट बैठकों और नेताओं के साथ मुलाकात के बीच समय निकालकर प्रधानमंत्री न रेन्द्र मोदी अरुण जेटली से मिलने उनके आवास पहुंचे। पीएम मोदी अरुण जेटली से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और सरकार में बने रहने की बात कह सकते हैं।

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर अपील की है कि उन्हें मंत्री बनाने का विचार ना किया जाए। अरुण जेटली ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 18 महीने से उनकी तबीयत खराब है ऐसे में वह जिम्मेदारी को नहीं निभा पाएंगे। ऐसे में उन्हें मंत्री बनाने पर विचार न किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications