नई शिक्षा नीति 2020 को लेकर पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, कहा- शिक्षा का हाई ब्रिड मॉडल है बहुत जरूरी
नई दिल्ली, मई 07। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वन को लेकर एक हाई लेवल रिव्यू मीटिंग की। इस मीटिंग में पीएम मोदी ने जोर देते हुए कहा कि हमें स्कूल जाने वाले बच्चों में प्रौद्योगिकी के अधिक जोखिम को देखते हुए शिक्षा के हाई ब्रिड मॉडल को अपनाने पर जोर देना होगा यानि कि बच्चों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह की शिक्षा देनी होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि नई शिक्षा पॉलिसी को लागू हुए 2 साल हो गए हैं। ऐसे में इस नीति के तहत इक्विटी, समावेशिता और गुणवत्ता के लक्ष्य तक पहुंचने के प्रयास करने होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों को पूर्ण ऑनलाइन पाठ्यक्रम चलाने की अनुमति देने और ऑनलाइन सामग्री की अनुमेय सीमा को 40% तक बढ़ाने के साथ-साथ इन संस्थानों में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए जोर देना होगा।
इस दौरान पीएम ने सुझाव दिया कि विज्ञान की प्रयोगशालाओं वाले माध्यमिक विद्यालयों को मिट्टी परीक्षण के लिए अपने क्षेत्र के किसानों के साथ जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। इसमें उच्च शिक्षा में कई प्रविष्टियों और निकासों की शुरूआत तक कई परिवर्तनकारी सुधार शुरू किए गए हैं जो देश की प्रगति को परिभाषित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications