IFR2016- आईएनएस सुमित्र पर राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी
विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में इस समय इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू का आयोजन हो रहा है। शनिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाखापट्टनम के विजाग में आईएनएस सुमित्र पर मौजूद हैं। राष्ट्रपति यहां पर नेवी फ्लीट का रिव्यू कर रहे हैं।

सुबह नौ बजे शुरू हुए इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में 50 देशों के करीब 100 वॉरशिप्स भाग ले रही हैं। वॉरशिप्स का यह मेला दोपहर करीब पौने बारह बजे तक चलेगा। सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में पहुंच गए और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने उनका स्वागत किया।
पीएम मोदी के बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी कार्यक्रम में पहुंचे। राष्ट्रपति चूंकि आर्म्ड फोर्सेज के सुप्रीम कमांडर, वह 'प्रेसीडेंट्स फ्लीट रीव्यू' के तहत अपने कार्यकाल में एक बार इंडियन नेवी के फ्लीट का रिव्यू करते हैं।
क्या है फ्लीट रिव्यू और भारत के लिए क्या है अहमियत
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया, 'इस समीक्षा का उद्देश्य देश को भारतीय नौसेना की तैयारियों, उच्च मनोबल और अनुशासन के बारे में भरोसा दिलाना है।'
रिलीज के मुताबिक इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू मेजबान देश को एक मौका देता है कि वह अपने समुद्री सुरक्षा क्षमताओं के साथ ही उस 'मित्रता के सेतु' का प्रदर्शन करे जो उसने अन्य समुद्री देशों के साथ निर्मित किया है।'
इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू-2016 पहले की तुलना में अधिक बड़े पैमाने पर आयोजित हो रहा है क्योंकि, इसमें 50 देश हिस्सा ले रहे हैं। पिछली बार फ्लीट रिव्यू जनवरी 2001 में मुंबई के पास हुआ था, जिसमें 29 देशों ने हिस्सा लिया था। राष्ट्रपति शनिवार से आंध्र प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications