PM Modi Podcast: PM मोदी का अनोखा पॉडकास्ट, अमेरिकी पॉडकास्ट फ्रिडमैन ने इंटरव्यू के लिए किया 45 घंटे का उपवास
PM Modi Podcast: यूं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन इस बार चर्चा का विषय कुछ अलग है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन ने पीएम मोदी के साथ इंटरव्यू करने से पहले 45 घंटे तक केवल पानी पीकर उपवास किया था।
अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन ने पीएम मोदी के साथ इंटरव्यू के वक्त खुद इस बात को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने इस इंटरव्यू के सम्मान में 45 घंटे तक केवल पानी पीकर उपवास किया है। उन्होंने पीएम से कहा मैंने उपवास रखा है। मैं 45 घंटे से सिर्फ पानी पी रहा हूं। मैंने आपके बारे में पढ़ा है कि आप कई दिनों तक उपवास करते हैं। मैंने ये योजना इस इंटरव्यू के सम्मान और तैयारी के लिए किया है, ताकि हम आध्यात्मिक तरीके से बात कर सकें।

लेक्स फ्रिडमैन ने इस इंटरव्यू के दौरान उपवास, आयुर्वेद,और भारतीय दर्शन पर चर्चा की। उन्होंने पीएम मोदी के साथ लगभग 3 घंटे का लंबा इंटरव्यू किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से उपवास के अपने अनुभव साझा करने के लिए कहा। उन्होंने पूछा क्या आप बता सकते हैं कि आप उपवास क्यों करते हैं और जब आप उपवास करते हैं तो आपके मन और दिमाग की स्थिति क्या होती है?
पीएम मोदी ने फ्रिडमैन के उपवास पर जताया आभार
पीएम नरेंद्र मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के उपवास पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में सुखद आश्चर्यचकित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि आप उपवास कर रहे हैं, और भी अधिक इसलिए क्योंकि ऐसा लगता है कि आप मेरे प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए उपवास कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय परंपरा और संस्कृति में उपवास के महत्व को भी समझाते हुए कहा उपवास केवल भोजन छोड़ने के बजाय एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है।
यह पारंपरिक और आयुर्वेदिक प्रथाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। भारत में, हमारी धार्मिक परंपराएं वास्तव में जीवन जीने का एक तरीका हैं। हमारे सर्वोच्च न्यायालय ने एक बार हिंदू धर्म की शानदार व्याख्या की थी। उन्होंने कहा है कि हिंदू धर्म अनुष्ठान या पूजा के तरीकों के बारे में नहीं है, बल्कि यह जीने का एक तरीका है, एक दर्शन है, जो जीवन जीने के तरीके को सीखाता है और हमारे शास्त्रों में शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा और मानवता को ऊपर उठाने पर गहन चर्चा है।
PM मोदी ने सुनाया व्हाइट हाउस का दिलचस्प किस्सा
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस पॉडकास्ट के दौरान एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी व्हाइट हाउस में ओबामा के साथ द्विपक्षीय बैठक थी। इस दौरान ओबामा ने उनके सम्मान में औपचारिक रात्रिभोज का आयोजन किया था.जब दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल चर्चा में व्यस्त थे, तभी किसी ने कहा, "कृपया, हमारे साथ रात्रिभोज में शामिल हों." इस पर किसी और ने जवाब दिया, लेकिन प्रधानमंत्री भोजन नहीं करते." यह सुनकर वहां मौजूद लोग थोड़े चिंतित हो गए।
इस स्थिति को देखते हुए उनके लिए एक गिलास गर्म पानी लाया गया। उन्होंने मजाकिया लहजे में राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर देखते हुए कहा, "देखो, मेरा रात्रिभोज आ गया है!" और फिर गिलास अपने सामने रख लिया। उनके इस मजाक ने माहौल हल्का कर दिया और सभी मुस्कुराने लगे।
लेक्स फ्रिडमैन कई बड़ी हस्तियों का इंटरव्यू कर चुके हैं
बता दे कि पीएम नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू करने वाले लेक्स फ्रिडमैन इससे पहले कई बड़ी हस्तियों का इंटरव्यू कर चुके हैं। इससे पहले वो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, अमेजन के फाउंडर जेफ बेजॉस, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की जैसे बड़ी हस्तियों इंटरव्यू कर चुके है।












Click it and Unblock the Notifications