PM Modi Parliament की नई बिल्डिंग में अचानक पहुंचे, निर्माण कार्य का जायजा लिया, Photos
PM Modi Parliament की नई बिल्डिंग का जायजा लेने पहुंचे। पीएम मोदी ने अधिकारियों से संसद भवन की नई इमारत में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।

PM Modi Parliament की नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य का जायजा लेने अचानक पहुंचे। समाचार एजेंसी ANI की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नए संसद भवन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रधानमंत्री के साथ लोक सभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई अधिकारी मौजूद हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी नए संसद भवन के औचक निरीक्षण के दौरान परिसर में एक घंटे से अधिक समय तक ठहरे।
संसद की अत्याधुनिक सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे
समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के दोनों सदनों में भविष्य में मिलने वाली सुविधाओं का अवलोकन करने के साथ ही विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।
Recommended Video
सांसदों की सीट पर अत्याधुनिक सुविधाएं
बता दें कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत संसद भवन की नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इमारत में सभी सदस्यों की सीटों पर डिजिटल स्क्रीन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।
परियोजना में 28 फीट की प्रतिमा भी
गौरतलब है कि विगत आठ सितंबर को पीएम मोदी ने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन किया था। इसी परियोजना के तहत पीएम मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था। कर्तव्य पथ के पास बनी ये प्रतिमा इंडिया गेट के पास है।
क्या है नई संसद और प्रोजेक्ट
सेंट्रल विस्टा किन बातों के लिए चर्चित है
Central Vista Avenue में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, तूफानी जल प्रबंधन, उपयोग किए गए पानी का पुनर्चक्रण, वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण और ऊर्जा-कुशल प्रकाश व्यवस्था जैसी कई सुविधाएं ऐसी भी शामिल हैं जिन्हें स्थिरता यानी sustainability features कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications