संसद में भगवंत मान को PM मोदी ने पिलाया पानी

नई दिल्ली। विपक्ष के भारी हंगाम के बीच संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित चल रही है। लेकिन इसी बीच प्रधानमंत्री ने हंगामा कर रहे सांसद को पानी देकर सदन का माहौल काफी दिलचस्प बना दिया।

केजरीवाल को पता था उनके मुख्य सचिव के भ्रष्टाचार के बारे में

PM Modi offers water to furious AAP MP Bhagwant Mann in Loksabha

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मुख्य सचिव विवादों के घेरे में है। ऐसे में जिस वक्त सीबीआई रेड के खिलाफ आप सांसद भगवंत मान संसद में सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे तो उनकी आवाज बैठ गयी।

जोर-जोर से नारे लगा रहे मान ने जब पानी तलाशना शुरु किया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सीट पर रखे पानी का गिलास भगवत मान की तरफ मुस्कुराते हुए दिखाया। जिसे देखकर मान ने पास में रखे पानी के गिलास को उठाकर पी लिया।

हालांकि प्रधानमंत्री के इस जेस्चर के बाद मान ने पानी पीकर एक बार फिर से नारे लगाने शुरु कर दिये और प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए अपनी टेबल पर रखी पानी के गिलास को वापस ढक दिया।

प्रधानमंत्री के इस वाकये के बाद सभी भाजपा सांसद सांसद सदन की टेबल थपथपाने लगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार के खिलाफ सीबीआई की रेड पर बौखलाहट में प्रधानमंत्री को कायर और मनोरोगी तक करार दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+