BJP सांसद प्रदीप पुरोहित ने कहा PM मोदी पिछले जन्म में छत्रपति शिवाजी महाराज थे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
PM Modi News: बीजेपी सांसद प्रदीप पुरोहित ने संसद में कुछ ऐसा बयान दे दिया जिस पर जमकर हंगामा हो गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले जन्म में छत्रपति शिवाजी महाराज थे। उनके इस बयान को लेकर विपक्ष ने बीजेपी पर खुब हमला बोला है। उनके इस बयान को उपसभापति ने सदन की कार्यवाही से निकालने का आदेश दे दिया है।
बीजेपी सांसद प्रदीप पुरोहित ने शिवाजी महराज और पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी बात कह दी जिस पर हंगामा होना लाजमी था। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी पिछले जन्म में छत्रपति शिवाजी महाराज थे। गिरिजा बाबा महराज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक संत ने मुझे बताया कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी का पूर्व जन्म छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में था। और उनका दूसरा जन्म नरेंद्र मोदी के रूप में हुआ है। इसीलिए वह राष्ट्र निर्माण में काम कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने X पर पोस्ट किया
कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने प्रदीप पुरोहित के बयान की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा अखंड हिंदुस्तान के आराध्य देव और रैयतों के राजा छत्रपति शिवाजी महाराज का बार-बार अपमान करने और महाराष्ट्र के साथ-साथ पूरे विश्व में शिव प्रेमियों की अस्मिता को ठेस पहुंचाने की योजनाबद्ध साजिश भाजपा के नेताओं द्वारा की जा रही है।
हम शिवराय का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे: कांग्रेस
आगे उन्होंने लिखा इन लोगों ने नरेंद्र मोदी के सिर पर छत्रपति शिवाजी महाराज का मुकुट रख दिया और शिव राय का घोर अपमान किया. और अब सुनिए इस बीजेपी सांसद का ये घिनौना बयान...हम शिव राय का बार-बार अपमान करने के लिए सार्वजनिक रूप से भाजपा की निंदा करते हैं। बीजेपी शिव द्रोही है. हम शिवराय का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।' नरेंद्र मोदी को तुरंत देश से माफी मांगनी चाहिए और इस सांसद को निलंबित करना चाहिए।
पीठासीन दिलीप सैकिया ने बयान को सदन की कार्यवाही से हटाने का आदेश दिया
इस बयान को सदन में पीठासीन दिलीप सैकिया ने बीजेपी सांसद प्रदीप पुरोहित के बयान की जांच के बाद सदन की कार्यवाही से हटाने के लिए आदेश दिया है। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने बयान की कड़ी निंदा की है। बीजेपी सांसद का बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसपर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications