मोदी के सांसद के बोल, गुलाम कश्मीर ही नहीं लाहौर भी छीन लायेंगे पाक से
लखनऊ। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सीमापर से हो रहे सीजफायर उल्लंघन पर जमकर हमला बोला है। साक्षी महाराज ने पाक पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया के नक्शे से पाक का नामोनिशान मिट जाएगा।
साक्षी महाराज ने बुधवार को पाक पर हमला बोलते हुए कहा कि पाक सीमा पार से आतंकवादी भजेने का काम करता है। पाक का चेहरा अब दुनिया के सामने बेनकाब हो चुका है। उन्होंने कहा कि अगर पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसे लाहौर तक खदेड़कर मारेंगे।
साक्षी महाराज यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि पाक कहता है कि कश्मीर के बिना पाक अधूरा है और मैं कहता हूं कि गुलाम कश्मीर के बिना भारत अधूरा है। उन्होंने कहा कि अगर लड़ाई हुई तो हम ना सिर्फ कश्मीर लेंगे बल्कि लाहौर को भी छीन लायेंगे।
भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आध्यात्मिक और धैर्य वाले व्यक्ति हैं। जबकि पाकिस्तान के भीतर छल-कपट भरा है। इसी वजह से दोनों देशों के बीच की वार्ता से पाक भाग खड़ा हुआ।
उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने कहा पाक भारत को परमाणु हमले की धमकी देता है। लेकिन पाक को यह नहीं पता है कि भारत बेकार की धमकियो से नहीं डरता है, हम लोकतंत्र मे विश्वास रखते हैं।













Click it and Unblock the Notifications