साक्षी महाराज के विवादित बयान: खुद को बताया सच्चा मुस्लिम और पैगंबर को महान योगी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाख मना करने के बाद भी उनके कुछ सांसद सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। जी हां विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर ऐसा ही बयान दिया है जिसने हड़कंप मचा दिया है। इस बार साक्षी महाराज ने खुद को सच्चा मुसलमान और मोहम्मद साहब को महान योगी बता दिया है।

साक्षी के इस बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं शुरु हो गई हैं। होना भी था क्योंकि साक्षी का यह बयान उस वक्त आया है जब मोदी सरकार 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस को सफल बनाने में जुटी है। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में साक्षी महाराज ने कहा कि इस्लाम में मोहम्मद बहुत बड़ा नाम है और मैं मानता हूं कि मोहम्मद साहब एक महान योगी हैं।
साक्षी ने कहा कि मैं मानता हूं कि मुसलमान वही है जिसमें ईमान होता है। उन्होंने कहा कि मैं एक सच्चा मुसलमान हूं। आपको बताते चलें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने योगी आदित्यनाथ को सलाह दी थी कि वो नमाज पढ़ें।












Click it and Unblock the Notifications