'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' की टीम से मिले प्रधानमंत्री मोदी, बोले- 'शानदार टीम से मिलने का मौका मिला'
हाल ही में पीएम मोदी ऑस्कर जीतने वाली शॉर्ट फिल्म 'द एलीफेंट व्हिस्पर्स' की टीम से मिले। पीएम ने कहा कि मुझे इस शानदार टीम से मिलने का मौका मिला।

Pm meets The elephant whisperers team: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्कर विजेता द एलीफेंट व्हिस्पर्स के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस से मुलाकात की। पीएम ने मुलाकात कर एक ट्वीट भी किया, जिसमें लिखा था कि द एलिफेंट व्हिस्पर्स की सिनेमाई प्रतिभा और सफलता ने विश्व के ध्यान को अपनी ओर आकर्षित किया है। इसके साथ ही इस फिल्म को सबकी प्रशंसा भी मिली। आज मुझे इसे जुड़ी शानदार टीम से मिलने का मौका मिला। उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है।
शॉर्ट फिल्म को मिला ऑस्कर
बताते चलें कि इस साल 2023 में शॉर्ट मूवी कैटेगरी में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड द एलीफेंट व्हिस्पर्स ने अपने नाम किया। ये देश का पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। इस फिल्म का डायरेक्शन कार्तिकी गोंजाल्विस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी साउथ इंडिया के रहने वाले ऐसे कपल की है, जो रघु नाम के एक छोटे से हाथी की देखरेख करते हैं। फिल्म के जरिये इंसानों और जानवरों के संबंध को भी दिखाया गया है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस की बात करें, तो वे एक सोशल डॉक्युमेंट्री फोटोग्राफर और फिल्ममेकर हैं। इस साल भारत की तरफ से तीन फिल्मों को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसमें से एलीफेंट व्हिस्पर्स भी एक शॉर्ट फिल्म थी। भारत के लिए ये बेहद खास है, क्योंकि ये देश के इतिहास में ऑस्कर जीतने वाली पहली फिल्म बनी।












Click it and Unblock the Notifications