दूसरे राहत पैकेज की तैयारी में सरकार, निर्मला सीतारमण से मिले पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित प्रमुख मंत्रियों के साथ कई बैठकें की हैं। इस बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये देश भर में लागू लॉकडाउन से प्रभावित उद्योगों को दूसरे राहत पैकेज देने को लेकर भी चर्चा हुई। इस बैठक में वित्त मंत्रालयों के अधिकारी भी शामिल हुए।

इससे पहले प्रधानमंत्री शुक्रवार को नागरिक उड्डयन, श्रम एवं बिजली मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों के साथ पहले ही बैठकें कर चुके हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को वाणिज्य और एमएसएमई मंत्रालयों के साथ घरेलू व विदेशी निवेश आकर्षित करने तथा देश में छोटे व्यवसायों के पुनरुद्धार पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में विस्तृत विचार-विमर्श किया था। सरकार ने हाशिये पर स्थित लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिये मार्च के अंत में गरीब महिलाओं और बुजुर्गों के लिये 1.7 लाख करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की थी। सूत्रों ने कहा कि सरकार जल्द ही प्रभावित उद्योगों के लिये दूसरे प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा कर सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार अगले राहत पैकेज में देश के गरीब तबके के साथ-साथ ऐसे लोगों को राहत दिए जाने की संभावना है, जिनकी नौकरी चली गई है। इसके साथ ही टैक्स छूट और अन्य उपायों के जरिए छोटी एवं बड़ी कंपनियों को राहत दी जा सकती है।प्रधानमंत्री ने गुरुवार को इस मुद्दे पर अलग-अलग तीन बड़ी बैठकें की हैं।












Click it and Unblock the Notifications