'मिशन ताशकंद' पर पीएम मोदी, एनएसजी के लिए पुराने 'दोस्त' और 'दुश्मन' से करेंगे बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उजबेकिस्तान की राजधानी ताशकंद के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी यहां पर शंघाई सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

सम्मेलन से अलग पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी दोनों नेताओं से न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप यानी एनएसजी में भारत की सदस्यता के लिए बात करेंगे।
चीन इस ग्रुप में भारत की सदस्यता पर पल-पल रंग बदल रहा है। कभी वह पाकिस्तान के पक्ष में बात करता तो कभी वह यह कहता कि उसे भारत की सदस्यता से कोई एतराज नहीं है।
पीएम मोदी यहां पर राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात कर चीन को भारत की सदस्यता के लिए राजी कर सकते हैं।
चीन अभी तक यह कहता आया था कि भारत एनपीटी का मेंबर नहीं है और ऐसे में उसे एनएसजी की मेंबरशिप भी नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही उसने नियमों में किसी भी तरह की ढिलाई बरतते हुए भारत को सदस्य बनाने की बात का विरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications