नेपाल में बिम्स्टेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन' (बिम्सटेक) की बैठक में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी 30-31 अगस्त को बीम्सटेक की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पड़ोसी मुल्क नेपाल जा रहे हैं। अपने फेसबुक पोस्ट में मोदी ने कहा कि शिखर बैठक के दौरान वे बंगाल की खाड़ी बहु क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) देशों के नेताओं के साथ क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत बनाने, कारोबारी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और शांतिपूर्ण एवं समृद्ध बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के निर्माण में सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन का विषय शांतिपूर्ण, समृद्ध और सतत बंगाल की खाड़ी है और यह हम सभी की साझी आकांक्षाओं एवं चुनौतियों के संबंध में सामूहिक प्रतिक्रिया में मददगार होगा।
इस बैठक में श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना, भूटान की अस्थायी सरकार के सर्वोच्च सलाहकार ताशों त्शेरिंग वांगचुक, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, थाईलैंड के प्रधान मंत्री प्रायुथ छेन-ओछा जैसे बड़े नेता मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications