नवरात्रि पर शुरू हुई PM Internship Scheme, युवाओं को मिलेंगे 5000 रुपए महीना, कैसे और कब तक करें अप्लाई

PM Modi Internship scheme: नवरात्रि के शुभअवसर पर मोदी सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए पीएम इंटर्नशिप स्कीम (PM Internship scheme) की शुरूआत की है। इस स्कीम के तहत इंटर्नशिप के लिए चयनित युवाओं को हर महीने 5000 हजार रुपए मिलेंगे।

इसके अलावा, इंटर्नशिप 'जॉइन' करने पर युवाओं को एकमुश्त 6000 रुपये की सहायता भी दी जाएगी। आपको बता दें, मोदी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पीएम इंटर्नशिप स्कीम शुरू करके एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस योजना की शुरुआत हाल ही में बजट में की गई थी, जिसकी आधिकारिक शुरुआत गुरुवार 03 अक्टूबर को हुई।

PM Internship Scheme 2024

फिलहाल, इस स्कीम को पायलट आधार पर शुरू किया गया है और इस स्कीम में 800 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है। बता दें, इसमे स्कीम कैंडिडेट 12 अक्टूबर से तक अप्लाई कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए कैंडिडेट www.pminternship.mca.gov.in पोर्टल के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

25 अक्टूबर तक कर सकते है अप्लाई
बता दें, पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए 12 अक्टूबर से पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। कैंडिडेट 12 से 25 अक्टूबर तक अपनी योग्यता और अन्य जानकारियां पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। इस इंटर्नशिप स्कीम की टेक्नोलॉजी पार्टनर BISAG है।

7 नवंबर तक शॉर्टलिस्ट होंगे कैंडिडेट्स
खबर के मुताबिक, कंपनी 27 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट करेगी। साथ ही, कैंडिडेट्स को ऑफर एक्सेप्ट करने के लिए 8 से 18 अक्टूबर ट्रक समय मिलेगा। अगर कैंडिडेट को पहला ऑफर पसंद नहीं आया तो उसे दो और ऑफर दिए जाएंगे। अगर उन्हें यह ऑफर भी पसंद नहीं आते है तो इसके बाद कोई ऑफर नहीं दिया जाएगा। यह इंटर्नशिप प्रोग्राम 2 दिसंबर से शुरू होगा, जो 13 महीने के लिए होगा।

यह कंपनियां होगी शामिल
3 अक्टूबर तक, एलेम्बिक फार्मा और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे प्रमुख नामों सहित 111 से अधिक फर्मों ने 1077 से अधिक इंटर्नशिप पदों को सूचीबद्ध किया है। इस पहल ने महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और उत्तराखंड के उम्मीदवारों के बीच काफी रुचि पैदा की है। यहां की कंपनियों ने भाग लेने के लिए कॉल सेंटर नंबर 18000161090 पर कॉल करके इच्छा जताई है।

व्यावहारिक अनुभव से युवाओं को सशक्त बनाना
बता दें,इस पहल का उद्देश्य केवल इंटर्नशिप प्रदान करना ही नहीं है, बल्कि युवाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवरेज प्रदान करना भी है, जिसका प्रीमियम सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कंपनियों के पास अपने प्रशिक्षुओं को दुर्घटना बीमा प्रदान करने का विकल्प भी है, जिससे सुरक्षित शिक्षण वातावरण को बढ़ावा मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+