PM मोदी के एक हाथ में KCR तो दूसरे हाथ में ओवैसी, अलग अंदाज में दिखा तेलंगाना कांग्रेस का चुनावी कैंपेन
Congress Puppet Campaign Hit BJP: तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जबरदस्त चुनाव प्रचार में जुट गई है। तीन पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस, बीजेपी और सत्तारूढ़ बीआरए के बीच कड़ी टक्कर है। इस बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।
कांग्रेस ने रचनात्मक रूप से कठपुतलियों को प्रदर्शित किया है। जिसमें पीएम मोदी के एक हाथ में बीआरए प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव हैं, तो दूसरी हाथ में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी हैं। पीएम मोदी दोनों नेताओं को अपनी ऊंगली से नियंत्रित कर रहे हैं।

केसीआर और ओवैसी को नियंत्रित कर रहे पीएम मोदी- कांग्रेस
कठपुतली के माध्यम से कांग्रेस ने दिखाया है कि पीएम मोदी कैसे केसीआर और ओवैसी को नियंत्रित कर रहे हैं। कांग्रेस इससे पहले भी बीआरएस को बीजेपी की बी टीम बताया है। कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में समर्थन हासिल करने के लिए बीजेपी विधानसभा चुनाव में बीआरएस की मदद कर रही है।
विवादास्पद कालेश्वरम परियोजना पर चुप्पी साध रखी पीएम नरेंद्र मोदी- कांग्रेस
कांग्रेस ने ये भी कहा है कि सीएम केसीआर कोई भी निर्णय पीएम मोदी की सलाह पर लेते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विवादास्पद कालेश्वरम परियोजना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने चुप्पी साध रखी है। उनकी चुप्पी बताती है कि भाजपा तेलंगाना विधानसभा चुनाव जीतने में सत्तारूढ़ पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की मदद कर रही है।
चुनाव जीतने के लिए बीआरएस की मदद कर रही बीजेपी- कांग्रेस
उन्होंने कहा कि हम हमेशा कहते रहे हैं कि बीजेपी, बीआरएस और एआईएमआईएम एक ही हैं। वे एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बीआरएस की बीजेपी मदद कर रही है। ताकि 2024 में उन्हें बीआरएस से मदद मिल सके।
यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस ने तेलंगाना में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की साजिश रची', ऐसा क्यों बोले CM KCR












Click it and Unblock the Notifications