Ram Mandir: 'फर्श पर सो रहे , नारियल पानी का ले रहे आहार', यम-नियम का कठोरता से पालन कर रहे PM मोदी
PM Modi 11 day Anusthan Ram mandir: 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिनों का विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं। अपने अनुष्ठान के साथ नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री का कर्तव्य भी निभारते हुए काम भी कर रहे हैं।
अपने विशेष अनुष्ठान के तहत पीएम मोदी यम-नियम का कठोरता से पालन कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम प्राण प्रतिष्ठा के यजमान के अति आवश्यक नियमों का विशेष ध्यान रख रहे हैं।

ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ नारियल पानी का सेवन आहार के रूप में कर रहे हैं और जमीन पर फर्श बिछा कर सो रहे हैं। 12 जनवरी से शुरू हुआ उनके यम-नियम अनुष्ठान का गुरुवार को 8वां दिन है। ऐसे में पीएम मोदी अन्न नहीं खाया है।
11 दिनों तक कठोर तपस्या
मालूम हो कि अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक ऑडियो संदेश जारी किया था, जिसके तहत प्राण प्रतिष्ठा से पहले वो 11 दिनों का विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं, जो एक तपस्वी की तरह होता है। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 11 दिनों तक कठोर तपस्या के साथ उपवास रखने का भी फैसला किया है।
पीएम मोदी ने कही थी ये बात
12 जनवरी को उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि "अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 11 दिन ही बचे हैं। मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनूंगा। प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान, सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है। इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं। मैं आप सभी जनता-जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। इस समय, अपनी भावनाओं को शब्दों में कह पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैंने अपनी तरफ से एक प्रयास किया है।"
बता दें कि 22 जनवरी के अभिषेक समारोह के लिए कई अनुष्ठान किए जा रहे हैं और कार्यक्रम की पूर्व संध्या तक जारी रहेंगे। पीएम मोदी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, जो अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का भी प्रतीक होगा।












Click it and Unblock the Notifications