पीएम मोदी कर सकते हैं कैबिनेट विस्तार, अनुराग ठाकुर को मिल सकता है मौका

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। कहा जा रहा था कि दिवाली और दो अहम प्रदेशों की विधानसभा के चुनावों के बाद कैबिनेट विस्तार संभव है। कैबिनेट में महाराष्ट्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए महाराष्ट्र के सांसदों को इनाम मिल सकता है।

narendra modi

जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब कभी भी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के तेज तर्रार नेता अनुराग ठाकुर और झारखंड से चुनकर आए जयंत सिन्हा को कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जयंत पुत्र है पूर्व कैबिनेट मंत्री यशवंत सिन्हा के। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत को भीकैबिनेट मे जगह मिल सकती है।

शीतकालीन सत्र से पहले हो सकता है एलान !

सूत्र दावा कर रहे है कि मोदी संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार कर लेंगे। संसद के सत्र की समय सारिणी को अंतिम रूप जल्दी ही लिया जाएगा। सत्र की शुरुआत नवंबर के तीसरे हफ्ते से होने की उम्मीद है।

दरअसल कैबिनेट में विस्तार प्रशासनिक कारणों से आवश्यक बन गया है। कई विभागों को अब तक अतिरिक्त प्रभार के जरिए चलाया जा रहा है। पिछले पांच महीने से कुछ मंत्रालयों के लिए अपनाई गई कामचलाऊ व्यवस्था संतोषजनक रही है, लेकिन अब सरकार को लगता है कि और तेजी से आगे बढ़ने और अपने अजेंडा को तेजी से लागू करने के लिए महत्वपूर्ण मंत्रालयों को स्वतंत्र प्रभार के तौर पर संभाले जाने की जरूरत है।

जानकारों का कहना है कि जो मंत्री दो-दो विभाग देख रहे हैं, उनसे एक विभाग लिया जाएगा। उदाहरण के रूप में अरुण जेटली वित्त मंत्रालय के अतिरिक्त रक्षा मंत्रालय का भी कामकाज देख रहे हैं, ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी गोपीनाथ ग्रामीण विकास मंत्रालय का जिम्मा भी संभाल रहे हैं। रवि शंकर प्रसाद संचार और कानून दोनों मंत्रालयों को देख रहे हैं, जबकि पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के पास सूचना और प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार है। कैबिनेट विस्तार में पहले से बने किसी मंत्री को हटाए जाने की उम्मीद नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+