Digital India के लाभार्थियों से PM मोदी की बातचीत, कहा-मिशन ने भारत के सपनों को आगे बढ़ाया
नई दिल्ली, जुलाई01: डिजिटल इंडिया अभियान के छह साल पूरे होने के मौके पर आज पीएम मोदी ने लाभार्थियों के साथ बातचीत की।पीएम मोदी ने इस दौरान भीम ऐप, वन नेशन-वन राशन कार्ड समेत अन्य कई योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। वन नेशन वन कार्ड, दीक्षा योजना सहित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों ने डिजिटल इंडिया के अपने अनुभव पीएम मोदी के साथ साझा किए। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि, ई-नाम पोर्टल इसलिए बनाया गया है ताकि किसान देश की सभी मंडियों में अपनी फसल का सौदा कर सके। इस पोर्टल पर किसान और व्यापारी बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं।

Recommended Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया ने भारत के सपनों को आगे बढ़ाया है और आम आदमी को लाभ पहुंचाया है। डिजिटल इंडिया आत्मनिर्भर भारत की साधना है, ये सशक्त होते भारत का जयघोष है। पीएम मोदी ने कहा कि वन नेशन-वन राशन कार्ड से सबसे अधिक फायदा मजदूरों को हुआ है, कई राज्यों ने इसे लागू नहीं किया था, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है, जिसके बाद सभी को इस स्कीम को लागू करना होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि, ड्राइविंग लाइसेंस हो, बर्थ सर्टिफिकेट हो, बिजली का बिल भरना हो, पानी का बिल भरना हो, इनकम टैक्स रिटर्न भरना हो, इस तरह के अनेक कामों के लिए अब प्रक्रियाएं डिजिटल इंडिया की मदद से बहुत आसान, बहुत तेज हुई है। और गांवों में तो ये सब, अब अपने घर के पास CSC सेंटर में भी हो रहा है। टीकाकरण के लिए भारत के कोविन ऐप में भी अनेकों देशों ने दिलचस्पी दिखाई है। वैक्सीनेशन की प्रक्रिया के लिए ऐसा मॉनिटरिंग टूल होना हमारी तकनीकी कुशलता का प्रमाण है।
पीएम मोदी ने कहा कि, इस कोरोना काल में जो डिजिटल सोल्यूशंस भारत ने तैयार किए हैं, वो आज पूरी दुनिया में चर्चा और आकर्षण का विषय हैं। दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग ऐप में से एक, आरोग्य सेतु का कोरोना संक्रमण को रोकने में बहुत मदद मिली है। डिजिटल इंडिया यानि समय, श्रम और धन की बचत। डिजिटल इंडिया यानि तेज़ी से लाभ, पूरा लाभ। डिजिटल इंडिया यानि मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिम गवर्नेंस।
पीएम ने कहा कि, डिजिटल इंडिया यानि सबको अवसर, सबको सुविधा, सबकी भागीदारी। डिजिटल इंडिया यानि सरकारी तंत्र तक सबकी पहुंच। डिजिटल इंडिया यानि पारदर्शी, भेदभाव रहित व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर चोट है। कोरोना काल में डिजिटल इंडिया अभियान देश के कितना काम आया है, ये भी हम सभी ने देखा है। जिस समय बड़े-बड़े समृद्ध देश, लॉकडाउन के कारण अपने नागरिकों को सहायता राशि नहीं भेज पा रहे थे, भारत हजारों करोड़ रुपए, सीधे लोगों के बैंक खातों में भेज रहा था।
किसानों का जिक्र करे हुए पीएम मोदी ने कहा कि, किसानों के जीवन में भी डिजिटल लेनदेन से अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 10 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को 1 लाख 35 करोड़ रुपए सीधे बैंक अकाउंट में जमा किए गए हैं। डिजिटल इंडिया ने वन नेशन, वन एमएसपी की भावना को भी साकार किया है। ये दशक, डिजिटल टेक्नॉलॉजी में भारत की क्षमताओं को, ग्लोबल डिजिटल इकॉनॉमी में भारत की हिस्सेदारी को बहुत ज्यादा बढ़ाने वाला है। इसलिए बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स इस दशक को 'India's Techade' के रूप में देख रहे हैं।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications