'तीसरे कार्यकाल में भारत होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था',PM मोदी ने फिर दी 2024 में जीत की गारंटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में हुए बहस का जवाब देने के बहाने 2024 के आम चुनावों का टोन सेट कर दिया है। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा है कि जब उनके तीसरे कार्यकाल में वे अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएंगे, तो देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि 'मैंने पहले ही कहा था कि एनडीए के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। एक विपक्ष के तौर पर इन्हें सरकार से इसका रोडमैप मांगना चाहिए था या इसे हासिल करने के लिए कुछ सुझाव दे सकते थे.....'

pm modi reply in lok sabha

Recommended Video

      'तीसरे कार्यकाल में भारत होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था'-PM मोदी

      विपक्ष पर पीएम मोदी का तीखा हमला
      प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि '...लेकिन, इन्होंने क्या कहा- ऐसा तो वैसे भी होगा...मुझे लगता है कि इसी सुस्त दृष्टिकोण ने भारत को इतने साल तक पीछे रखा है....' पीएम मोदी ने इसके साथ ही 2024 में भी बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए की जीत की गांरटी दे दी।

      पीएम मोदी ने फिर दी 2024 में जीत की गारंटी
      उन्होंने कहा, 'मैं देश के विश्वास को शब्दों में प्रकट करना चाहता हूं.....देश का ये विश्वास है कि जब 2028 में हमारे खिलाफ आप अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएंगे, भारत पहले ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका होगा। ये देश का विश्वास है।'

      इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ईश्वर के आशीर्वाद से उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है और एनडीए और बीजेपी 2024 में सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़कर बड़ी जीत के साथ लौटेगी।

      उन्होंने कहा कि 'देश की जनता ने हमारी सरकार के प्रति बार-बार विश्वास जताया है। मैं यहां पर देश के करोड़ों लोगों के प्रति आभार जताने के लिए मौजूद हूं।' इसी के साथ उन्होंने याद दिलाया कि कैसे विपक्ष 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले 2018 में भी उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया था।

      'भगवान के आशीर्वाद से विपक्ष यह प्रस्ताव लेकर आया है'
      पीएम मोदी ने कहा कि 'भगवान बड़े दयालु हैं और वह किसी माध्यम से बोलते हैं....मुझे विश्वास है कि भगवान के आशीर्वाद से विपक्ष यह प्रस्ताव लेकर आया है। 2018 के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मैंने कहा था कि यह हमारे लिए फ्लोर टेस्ट नहीं है, बल्कि यह उनके लिए फ्लोर टेस्ट है और इसका परिणाम ये हुआ कि ये (विपक्ष) चुनाव हार गए....'

      2024 में सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़कर सत्ता में लौटेंगे- पीएम मोदी
      प्रधानमंत्री ने कहा, 'एक तरह से विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमेशा हमारे लिए सौभाग्यशाली रहा है। आज, मैं देख सकता हूं कि आप (विपक्ष) ने तय किया है कि एनडीए और बीजेपी जनता के आशीर्वाद से 2024 में भी सभी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बहुत बड़ी जीत के साथ वापस आएगी। '

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+