लाल किले की प्राचीर से PM ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, दिया सबसे लंबा संबोधन, किस साल रहा कितने मिनट का भाषण?
PM Modi Independence Day Speech 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन इस बार एक नया इतिहास रच गया। तिरंगे की छांव में खड़े होकर पीएम मोदी ने करीब 103 मिनट तक देशवासियों को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं और जनता के सपनों को साकार करने के संकल्प का विस्तार से जिक्र किया। यह भाषण न केवल उनके राजनीतिक सफर का, बल्कि देश के स्वतंत्रता दिवस इतिहास का भी सबसे लंबा संबोधन बन गया।

पीएम मोदी के भाषणों का इतिहास
पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण औसतन 82 मिनट के होते हैं, जो किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री से ज्यादा है। उनका पिछला सबसे लंबा भाषण 2024 में 98 मिनट का था। 2016 में 96 मिनट, 2019 में 92 मिनट, और 2020 में 90 मिनट तक उन्होंने भाषण दिया।
प्रधानमंत्री मोदी के 15 अगस्त के भाषणों की अवधि (2014-2025)
| साल | भाषण की अवधि |
|---|---|
| 2014 | 65 मिनट |
| 2015 | 88 मिनट |
| 2016 | 96 मिनट |
| 2017 | 56 मिनट |
| 2018 | 83 मिनट |
| 2019 | 92 मिनट |
| 2020 | 90 मिनट |
| 2021 | 88 मिनट |
| 2022 | 74 मिनट |
| 2023 | 90 मिनट |
| 2024 | 98 मिनट |
| 2025 | 103 मिनट (सबसे लंबा) |
छोटे और लंबे भाषणों का रिकॉर्ड
पीएम मोदी का सबसे छोटा भाषण 2017 में 56 मिनट का था। उनका पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण 2014 में 65 मिनट का रहा। 2015 में 88 मिनट, 2018 में 83 मिनट और 2021 में 88 मिनट तक उन्होंने देश को संबोधित किया।
भविष्य के लिए संदेश
पीएम मोदी का यह लंबा भाषण न केवल उनके भाषण देने के रिकॉर्ड का प्रतीक है, बल्कि यह देशवासियों को विकास, आत्मनिर्भरता और विज्ञान-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश भी देता है।












Click it and Unblock the Notifications