AIIMS गुवाहाटी के साथ पीएम मोदी ने असम को दी 14300 करोड़ की सौगात, जानिए किन किन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
असम दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी एम्स सहित 3 मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया। साथ ही जनता को 14300 करोड़ की सौगात दी।

असम के वसंत उत्सव 'रोंगाली बिहू' के पहले दिन यानी शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी एक दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। गुवाहाटी एयरपोर्ट पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता को कई सौगात दी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान 14,300 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही 1120 करोड़ की लागत से तैयार हुए गुवाहाटी एम्स का लोकार्पण किया। ये पूर्वोत्तर का पहला अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान है। जो गुवाहाटी के कामरूप जिले के चांगसारी में स्थित है।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने वर्चुअली तीन मेडिकल कॉलेजों का भी लोकार्पण किया। इन मेडिकल कॉलेज में 500 बेड वाले तीन मेडिकल कॉलेज कोकराझार मेडिकल कॉलेज, नागांव मेडिकल कॉलेज और नलबाड़ी मेडिकल कॉलेज सम्मलित हैं।
इसके साथ ही पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहू नृत्य भी देखेंगे। इस कार्यक्रम में 10 हजार से ज्यादा कलाकार शामिल होंगे। साथ ही इसे विश्व स्तरीय रिकॉर्ड बनाने के लिए एक ही स्थान पर 10 हजार से ज्यादा कलाकार बिहू नृत्य में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे।
इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी असम पुलिस की ओर से डिजाइन किए गए मोबाइल ऐप असम कॉप का भी शुभारंभ करेंगे। ये ऐप अपराध और अपराधिक नेटवर्क ट्रैकिंग सिस्टम और वाहन रजिस्टर के डेटावेस से अभियुक्तों के बारे में जानकारी देगा।
साथ ही पीएम मोदी रेलवे की पांच परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे, जिसमें दिगारू-लुमडिंग खंड, गौरीपुर-अभयपुरी खंड, न्यू बोंगाई गांव- धूप धारा खंड का दोहरीकरण, रानीनगर जलपाई गुड़ी-गुवाहाटी खंड का विद्युती करण शामिल है।
ये भी पढ़ें: Ambedkar Jayanti: भारत को आज मिलेगा डॉक्टर अंबेडकर की सबसे ऊंची मूर्ति का तोहफा












Click it and Unblock the Notifications