पीएम मोदी ने किया मुंद्रा एलएनजी टर्मिनल का उद्घाटन, बोले- अब हवाई चप्पल वाले लोग भी हवाई जहाज में सफर कर रहे हैं
नई दिल्ली। गुजरात में पीएम मोदी ने कच्छ जिले के अंजार में मुंद्रा एलएनजी टर्मिनल, अंजार मुंद्रा पाइपलाइन प्रोजेक्ट और पालनपुर पाली बरमेर पाइपलाइन प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने अमूल के चॉकलेट प्लांट का भी उद्घाटन किया। गुजरात दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए कहा कि देश की पहली आवासीय सोसाइटी की स्थापना सरदार पटेल के नेतृत्व में हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पटेल ने साल 1927 में गुजरात में इसकी स्थापना की थी।

उन्होंने कहा कि जब सरदार पटेल ने अहमदाबाद में एक वोट से नगर निगम का चुनाव जीता और उसके अध्यक्ष बने। उन्होंने पहली बार शहरी विकास की अवधारणा पेश की। मोदी ने कहा कि उन्होंने (वल्लभ भाई पटेल) पहला प्रयोग मध्यम आय समूह वाले लोगों को घर देने के लिए आवासीय सोसाइटी बनाकर किया।'












Click it and Unblock the Notifications