PM मोदी ने दी देवघर एयरपोर्ट की सौगात, अब दिल्ली से पौन दो घंटे का होगा सफर

PM मोदी ने दी देवघर एयरपोर्ट की सौगात, दिल्ली से पौन दो घंटे का सफर

देवघर, 12 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड को कई बड़ी सौगातें दी। पीएम मोदी ने देवघर में एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसी के साथ उन्होंने 16,800 करोड़ लागत की कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस खास मौके सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया भी मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने रोड शो भी किया और फिर देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा की।

Recommended Video

      Jharkhand: PM Narendra Modi ने Deoghar Airport और AIIMS का किया उद्घाटन | वनइंडिया हिंदी | *News
      PM Modi inaugurated Deoghar Airport

      पीएम मोदी ने देवघर हवाई अड्डे और 16,800 करोड़ लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें एयरपोर्ट के अलावा एम्स में इन-पेशेंट विभाग, ऑपरेशन थिएटर सेवाएं भी शामिल है। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विकास परियोजनाओं से राज्य की कनेक्टिविटी, पर्यटन और व्यापार की संभावनाओं में सुधार होगा।

      दिल्ली से सफर हुआ आसान, रोज मिलेगी फ्लाइट

      वहीं 12 जुलाई के बाद अब देवघर का सफर आसान हो गया है। दिल्ली से भी अब 30 जुलाई के बाद रोजाना फ्लाइट मिलेगी। दिल्ली से 1 घंटे 45 मिनट में दिल्ली से देवघर तक पहुंचने में वक्त लगेगा। इंडिगो की फ्लाइट एक बजे दिल्ली से उड़कर 2.45 पर देवघर पहुंचेगी। फिर वहां से 3.15 बजे से उड़ान भरेगी, जो 5 बजे पहुंचेगी।

      'लंबे समय से सपना देखा था, यह अब पूरा हो रहा'

      पीएम मोदी ने कहा, "हमने देवघर हवाई अड्डे का लंबे समय से सपना देखा था, यह अब पूरा हो रहा है। ये परियोजनाएं लोगों के जीवन को आसान बनाएगी। 16,800 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं से झारखंड की आधुनिक कनेक्टिविटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलेगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि परियोजनाओं से आसपास के राज्यों को भी बढ़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ना सिर्फ झारखंड, बल्कि इन परियोजनाओं से बिहार और पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों को भी लाभ होगा।

      'झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन'

      वहीं इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज सिर्फ देवघर ही नहीं पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है। जो हम सपने देखते है और वो जब साकार होता है, हम उसे हकीकत में अनुभव करते हैं तो उसकी खुशी कुछ और होती है। उस सपने को साकार करने के लिए आज हमारे बीच प्रधानमंत्री आए हैं, ये हमारे लिए गर्व की बात है।

      'झारखंड में 2 हवाई अड्डे, जल्द होंगे 5'

      केंद्रीय मंत्री ने भी मंच से कहा कि वर्तमान में झारखंड में 2 हवाई अड्डे हैं, आने वाले समय में इसको बढ़ाकर 5 हवाई अड्डे तक बढ़ाएंगे। पिछले 8 साल में जहां झारखंड में 1,500 यात्री प्रतिदिन आते थे, यह संख्या बढ़कर 7,500 यात्री प्रतिदिन पर पहुंच चुकी है। पहले राज्य में 20 एयरक्राफ्ट मूवमेंट होती थी वही आज यह बढ़कर 56 पर पहुंच चुकी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+