'देश देख रहा, मैं अकेला कितनों पर भारी पड़ रहा', विपक्ष की नारेबाजी को लेकर पीएम मोदी ने कसा तंज

पीएम मोदी ने राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान विपक्षी दलों ने भी जमकर नारेबाजी की।

Modi
Photo Credit: PTI

लोकसभा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए राज्यसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा, जिसके जवाब में विपक्षी सांसदों ने 'अडानी-मोदी, भाई-भाई' जैसे नारे लगाए। इसको लेकर भी पीएम मोदी ने उन पर तंज कसा।

राज्यसभा में नारेबाजी के बीच बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र देख रहा है कि कैसे एक व्यक्ति दृढ़ता से कई का सामना कर रहा है। उनके (विपक्षी दलों के) पास पर्याप्त नारे नहीं हैं और उन्हें अपने नारे बदलने होंगे। मैं देश के लिए जी रहा हूं। वहीं पीएम मोदी ने राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को धन्यवाद देते हुए कहा कि राजनीतिक खेल खेलने वाले इन लोगों में हिम्मत नहीं है और ये सिर्फ खुद को बचाने के तरीके ढूंढ रहे हैं।

राष्ट्रपति शासन को लेकर इंदिरा गांधी पर निशाना
वहीं पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सबसे ज्यादा कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि इतिहास उठा कर देख लीजिए कि वो कौन सी पार्टी थी जिन्होंने आर्टिकल 356 का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया। 90 बार चुनी हुई सरकारों को गिरा दिया। एक प्रधानमंत्री ने आर्टिकल 356 का 50 बार उपयोग किया, उनका नाम इंदिरा गांधी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बार-बार देश नकार रही है लेकिन कांग्रेस और उसके साथी अपनी साजिशों से बाज नहीं आ रही लेकिन जनता इसे देख रही और उनको हर मौके पर सजा भी दे रही।

रोजगार पर कही ये बात
पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष रोजगार पर झूठ फैलाने की कोशिश कर रहा है। यहां रोजगार पर भी चर्चा हुई। मुझे आश्चर्य है कि जो लोग सबसे लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में रहने का दावा करते हैं, वे नहीं जानते कि नौकरी और रोजगार में अंतर है। जो अंतर नहीं समझते हैं वे हमें उपदेश देते हैं। प्रयास आधी-अधूरी बातें करके नया नैरेटिव तैयार कर झूठ फैलाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+